{"_id":"641aa9e87638fb66d00ef896","slug":"churu-crime-78-year-old-woman-robbed-and-assaulted-of-rs-20-thousand-in-churu-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Churu Crime: गजब कर गए...मोहल्ले वालों ने 78 साल की महिला से 20 हजार रुपये लूट लिए, पिटाई कर घायल भी कर दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Churu Crime: गजब कर गए...मोहल्ले वालों ने 78 साल की महिला से 20 हजार रुपये लूट लिए, पिटाई कर घायल भी कर दिया
Wed, 22 Mar 2023 02:43 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 22 Mar 2023 02:43 PM IST
सार
Churu Crime: राजस्थान में चूरू जिले से लूट का मामला सामने आया है। यहां एक 78 साल की महिला से 20 हजार रुपये की लूट हुई है। इतना ही नहीं वारदात के दौरान महिला से मारपीट भी की गई।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती महिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चूरू शहर के वार्ड 59 में एक 78 साल की बुजुर्ग महिला के घर में घुसकर मारपीट करने और रुपये लूटने की वारदात सामने आई है। परिजनों ने महिला को मंगलवार दोपहर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल में कोतवाली पुलिस थाना से एसआई रमेश कुमार पन्नू पहुंचे। जिन्होंने बुजुर्ग से घटना की जानकारी ली। अस्पताल में घायल महिला जसा देवी ने बताया कि कुछ दिन पहले उसके पास 70 हजार रुपये आए थे। इसकी जानकारी मोहल्ले के कई लोगों को थी। सोमवार दोपहर वह घर में सो रही थी, तभी मोहल्ले के दो युवक उसके घर में घुस गए। जिन्होंने उसकी संदूक खोल ली, जिसकी आवाज सुनते ही वह बैठ गई। वहीं, दोनों युवकों को बुजुर्ग ने डांटते हुए कहा रुको, मैं आती हूं।
विज्ञापन
दोनों युवकों ने महिला के सिर पर लाठी से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और वह बेहोश हो गई। बुजुर्ग ने बताया कि जाते समय दोनों युवक संदूक में रखे 70 हजार रुपये में से 20 हजार रुपये लेकर चले गए। घटना की जानकारी मिलने पर बुजुर्ग की बेटी मंगलवार को घर पहुंची, जिसने मां को अस्पताल में भर्ती करवाया। घटना की सूचना पर कोतवाली थाना के एसआई रमेश कुमार पन्नू ने भी बुजुर्ग से घटना की जानकारी ली। एसआई ने बताया कि घटना स्थल पर जाकर भी जानकारी ली जाएगी। इसके बाद ही कुछ कहना सही होगा।