फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh News ›   Chittorgarh Chanderia police caught more than two quintals of doda chura one arrested policeman also named

Chittorgarh News: चंदेरिया पुलिस ने पकड़ा दो क्विंटल से ज्यादा डोडा चूरा, एक गिरफ्तार, पुलिसकर्मी भी नामजद

Fri, 04 Apr 2025 07:00 PM IST
चित्तौड़गढ़ ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: चित्तौड़गढ़ ब्यूरो Updated Fri, 04 Apr 2025 07:00 PM IST
सार

डोडा चूरा तस्करी मामले में पुलिस ने सिपाही को भी नामजद किया है। साथ ही दो क्विंटल से अधिक डोडा चूरा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Chittorgarh Chanderia police caught more than two quintals of doda chura one arrested policeman also named
चित्तौड़गढ़ जिले में पुलिस ने डोडा चूरा तस्करी के मामले में - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्तौड़गढ़ जिले की स्पेशल टीम और चंदेरिया थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए करीब 222 किलो 700 ग्राम डोडा चूरा पकड़ा है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। वहीं, इस मामले में एक पुलिसकर्मी भी संदेह के घेरे में है, जिसे नामजद कर लिया है। पुलिसकर्मी की कितनी भूमिका है, यह जांच के बाद स्पष्ट हो पाएगी। वहीं, सिपाही सहित अन्य आरोपियों की तलाशी की जा रही है।

विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, चित्तौड़गढ़ पुलिस की स्पेशल टीम को डोडा चूरा तस्करी की सूचना मिली थी। इस पर चंदेरिया थाना पुलिस के साथ डाेडा चूरा के वाहन का पीछा किया। इस वाहन को चंदेरिया सीआई सुनीता गुर्जर के नेतृत्व में बड़ोदिया गांव के समीप रोका गया। पुलिस ने भीलवाड़ा पासिंग थार जीप की तलाशी ली। इसमें कट्टो में भरा 222 किलो 700 ग्राम डोडा चूरा जब्त किया। इस मामले में पुलिस ने बस्सी निवासी मनीष सुथार को गिरफ्तार किया है। एक अन्य आरोपित मौके से भागने में सफल रहा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: महिला ने सास-ससुर और जेठानी को पिलाकर खुद भी पी लिया, तीन की हालत नाजुक
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मामले में अब तक गिरफ्तार आरोपित सहित कुल चार जनों को नामजद करने की बात सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, तस्करी के इस मामले में गिरिराज उर्फ लंकेश नामक युवक को भी नामजद किया है, जो पुलिसकर्मी बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: दरिंदे महिला को बहला-फुसलाकर ले गए...और फिर कई जगहों पर ले जाकर चार दिन तक किया गैंगरेप

वहीं, जहां से डोडा चूरा भरा गया। वह पुलिसकर्मी के सहयोग से भरा गया था। पूरे मामले की जांच होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के निर्देश पर मामले में अनुसंधान गंगरार सीआई डीपी दाधीच को सौंपा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed