फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh: When husband stopped her from meeting her lover, they hatched a murder conspiracy

Chittorgarh: पति ने प्रेमी से मिलने पर रोका तो रचा हत्या का षड्यंत्र, हादसा दिखाने के लिए हाईवे पर फेंका शव

Sat, 07 Sep 2024 11:38 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 07 Sep 2024 11:38 PM IST
सार

बीती 5 सितंबर को मंगलवाड-निम्बाहेड़ा स्टेट हाईवे पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने के बाद पुलिस ने छानबीन करते हुए इस ब्लाइंड मर्डर केस का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Chittorgarh: When husband stopped her from meeting her lover, they hatched a murder conspiracy
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले की मंगलवाड़ थाना पुलिस ने हाईवे पर शव मिलने के बाद 24 घंटों के भीतर ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी, इसके प्रेमी तथा एक अन्य सहयोगी को गिरफ्तार किया है। प्रेमी से मिलने में बाधा होने के कारण पत्नी ने पति की हत्या कर दी थी और हत्या को हादसा बताने के लिए शव को मंगलवाड़-निम्बाहेड़ा स्टेट हाईवे पर डाल दिया था लेकिन पुलिस ने गहन अनुसंधान करते हुए वारदात का खुलासा कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि गत 5 सितंबर को मंगलवाड़-निम्बाहेड़ा स्टेट हाईवे पर किसी अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। सूचना पर मंगलवाड़ थानाधिकारी रामसिंह मय जाप्ता के मौके पर पहुंचे। मृतक की शिनाख्त छगनलाल पुत्र गोरू बंजारा निवासी भीलाखेड़ा थाना मंगलवाड़ के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के शव को सीएचसी डूंगला की मोर्चरी में रखवाया। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार घटनास्थल का मुआयना करने पर मामला हत्या का लग रहा था। इसके बाद मृतक छगनलाल के पिता गोरू बंजारा ने थाने में रिपोर्ट दी, जिसमें बताया कि उसके पुत्र छगनलाल की हत्या का शक उसकी पत्नी रीना बंजारा व उसके साथियों पर है। इस पर पुलिस ने मृतक छगनलाल के शव का पोस्टमार्टम करवाया और रिपोर्ट  के आधार पर हत्या की धारा में प्रकरण पंजीबद्ध किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक की पत्नी रीना के बारे में मुखबीरों के माध्यम से जानकारी जुटाई तो सामने आया कि रीना ने अपने प्रेमी दिनेश के साथ मिलकर पति छगनलाल की गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना के बाद से ही रीना अपने प्रेमी के साथ घर से फरार है। इस पर आरोपियों को नामजद कर विभिन्न टीमों ने आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी। पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता मृतक की पत्नी रीना बंजारा, इसके प्रेमी दिनेश बंजारा व उसके साथी बद्रीलाल को डिटेन कर पूछताछ की तो सामने आया कि रीना के पति छगनलाल ने उसे उसके प्रेमी के साथ मिलने से रोका था, इसी कारण उसने पति को मारने की योजना बनाई। 


पुलिस जांच में सामने आया कि वारदात की रात बद्रीलाल बंजारा ने अपने साथ मृतक छगनलाल को योजनानुसार शराब पिलाने के लिए हाईवे के निकट सुनसान स्थान पर बुलाया और यहां खूब ज्यादा शराब पिलाई और फिर अपने साथी के साथ मिलकर गमछे से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद छगनलाल के शव को हाईवे पर डाल दिया, जिससे किसी को भी एकाएक देखने पर हत्या का शक नहीं होकर हादसा लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed