फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh : Preparations begin for Mahaprasadi for 50 thousand people in ongoing Ganpati immersion ceremony

Chittorgarh News : गणपति विसर्जन पर होगा भव्य चल समारोह, 50 हजार लोगों के लिए महाप्रसादी की तैयारियां शुरू

Sun, 15 Sep 2024 07:24 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 15 Sep 2024 07:24 PM IST
सार

जिले में अनंत चतुर्दशी पर गणपति विसर्जन के मौके पर चल महोत्सव के दौरान करीब पचास हजार श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की तैयारियां की जा रही हैं। करीब 100 हलवाइयों की टीम इस मौके पर भोजन प्रसादी तैयार करेगी।

विज्ञापन
Chittorgarh : Preparations begin for Mahaprasadi for 50 thousand people in ongoing Ganpati immersion ceremony
महाप्रसादी के लिए तैयार की गई भट्टी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला मुख्यालय चित्तौड़गढ़ पर अनंत चतुर्दशी पर गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन होगा। इसे लेकर पुलिस और प्रशासन की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। वहीं यहां निकलने वाले चल महोत्सव के दौरान करीब 50 हजार श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद का आयोजन होगा, जिसके लिए चित्तौड़गढ़ महोत्सव समिति की ओर से तैयारियां जोरों पर है। इस मौके पर हलवाइयों की 100 सदस्यों की टीम भोजन तैयार करेगी। इस आयोजन को लेकर सबसे खास बात यह है कि समिति इस आयोजन के लिए कहीं भी चंदा एकत्रित करने नहीं जाती, बल्कि हर कोई अपनी तरफ से सामग्री या नकद राशि का दान देता है।

विज्ञापन


अनंत चतुर्दशी के मौके पर पूरे दिन प्रतिमाओं के विसर्जन कार्यक्रम के दौरान यहां चित्तौड़ महोत्सव समिति के बैनर तले श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद कराया जा रहा है। समिति करीब 50 हजार श्रद्धालुओं के लिए भोजन बनवा रही है। इसे लेकर समिति की पूर्व में बैठक हो चुकी है। शहर में सूचना केंद्र के बाहर त्रिनेत्र गणेश मंदिर पर श्रद्धालुओं को महाप्रसाद करवाया जाएगा। महाप्रसाद बनाने का कार्य सोमवार दोपहर से शुरू होगा, यहां 100 हलवाई और 150 मजदूरों की टीम महाप्रसाद बनाएगी। अनंत चतुर्दशी पर दो अलग-अलग काउंटर लगाकर महाप्रसाद करवाया जाएगा। इसके लिए बड़े चूल्हे बनाने का काम हो चुका है। श्रद्धालुओं को दाना मैथी, पकोड़ी, मिर्ची गट्टे, अचार, नमकीन की सब्जी और पूड़ी महाप्रसाद के रूप में दी जाएगी।
विज्ञापन


भामाशाह की मदद से होता है आयोजन

चित्तौड़ महोत्सव समिति के अध्यक्ष सुनील ढीलीवाल ने बताया कि यह आयोजन भामाशाह की मदद से होता आया है। भामाशाह स्वयं आगे आकर तेल, आटा, सब्जियां, गैस सिलेंडर आदि का सहयोग करते हैं। इसके अतिरिक्त होने वाले अन्य व्यय को लेकर भी भामाशाह आगे आए हैं। इसके साथ ही अन्य समितियों का गठन भी किया गया है, जो यहां पूरे दिन सेवाएं देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के बड़े आयोजनों में से एक

अनंत चतुर्दशी पर प्रदेश में होने वाले बड़े आयोजनों में से एक है चित्तौड़गढ़ का महोत्सव। यहां घर-घर गणेश प्रतिमाओं की स्थापना होती है। सुबह से ही प्रतिमाओं के विसर्जन का दौर शुरू हो जाता है। पूरे दिन में 5 हजार से ज्यादा प्रतिमाओं का विसर्जन होता है। 600 से ज्यादा पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था संभालते हैं। वहीं शाम छह बजे लाइसेंस वाली झांकियों का जुलूस गांधी चौक से शुरू होता है। करीब डेढ़ किलोमीटर दूर गंभीरी नदी में प्रतिमाओं का विसर्जन होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed