फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh News: Within a week, another student of RNT College hanged himself, know what is the matter

Chittorgarh News : एक सप्ताह के भीतर ही आरएनटी कॉलेज का एक और छात्र फंदे पर झूला, जानें क्या है मामला

Wed, 25 Sep 2024 07:01 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 25 Sep 2024 07:01 PM IST
सार

कपासन उपखंड में कृषि विज्ञान के एक और छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र आरएनटी कॉलेज का ही छात्र था, जहां एक सप्ताह पहले ही एक अन्य छात्र ने हॉस्टल के कमरे में फंदा डालकर आत्महत्या की थी।

विज्ञापन
Chittorgarh News: Within a week, another student of RNT College hanged himself, know what is the matter
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के कपासन उपखंड मुख्यालय पर आरएनटी कॉलेज में अध्ययनरत कृषि विज्ञान के द्वितीय वर्ष के एक छात्र ने फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। छात्र कपासन नगर पालिका क्षेत्र में स्थित आदर्श कॉलोनी में किराए पर रह रहा था। एक ही सप्ताह के भीतर आरएनटी कॉलेज के दूसरे छात्र ने आत्महत्या की है, इससे छात्र सकते के आ गए और घटना पर आक्रोश भी जताया है। 

विज्ञापन


आत्महत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने छात्र का शव उतारकर कपासन उपजिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया और मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मृतक के पिता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


कपासन थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सरदारगढ़ निवासी अंकित (21) पुत्र किशनलाल वसीटा आरएनटी कॉलेज का छात्र था और आदर्श कॉलोनी के एक मकान में कमरा किराए पर लेकर रह रहा था। छात्र सरदारगढ़ से मंगलवार दोपहर को लौटा और आदर्श कॉलोनी स्थित अपने किराए के कमरे पर पहुंचा। इस दौरान मकान मालिक बाहर गए हुए थे। मुख्य दरवाजे पर ताला लगा होने से छात्र ने मकान मालिक को फोन पर अंदर जाने के लिए बातचीत की। इस पर मकान मालिक ने साइड में लगे छोटे गेट की कुंदी खोलकर अंदर प्रवेश करने को कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र यहां से पहली मंजिल पर स्थित अपने कमरे में चला गया। इसके बाद उसने अपने परिजनों से बात भी की लेकिन शाम को दोबारा परिजनों ने फोन किया तो अंकित ने फोन रीसिव नहीं किया। कई बार कॉल करने पर फोन नहीं उठाने के बाद उन्होंने मकान मालिक से बातचीत की जिसके बाद मकान मालिक ने भी छात्र को फोन लगाया लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। 

इसके बाद मकान मालिक ने घर पहुंचकर उसके कमरे में जाकर देखा तो दरवाजा केवल अटकाया हुआ था और छात्र फंदे पर झूला हुआ था। यह देखकर मकान मालिक घबरा गए और पड़ोसियों को आवाज दी। थोड़ी ही देर में छात्र के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारकर अस्पताल की मोचर्री में रखवाया है।

मृतक छात्र के पिता ने पुत्र की मौत के संबंध में रिपोर्ट दी है। इस पर पुलिस ने अनुसंधान शुरू कर दिया है। पुलिस ने छात्र की मौत के बाद उसके कमरे की तलाशी भी ली, जिसमें अब तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।


उधर एक सप्ताह में ही कॉलेज के एक और छात्र की आत्महत्या के बाद आरएनटी कॉलेज  के छात्र इकट्ठे होकर कॉलेज के मुख्य गेट पर पहुंचे और प्रदर्शन करने लगे। छात्रों का आरोप था कि एक सप्ताह पहले ही कृषि विज्ञान के प्रथम वर्ष के छात्र राहुल रावत ने महाविद्यालय के हॉस्टल के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या की थी। वहीं दूसरे छात्र ने भी आत्महत्या कर ली। छात्रों ने टायर जलाकर कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कॉलेज वार्डन पर छात्रों को डराने, धमकाने और मोबाइल छीनने का आरोप लगाया। इस पर पुलिस उप अधीक्षक ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed