{"_id":"67ab804e1dcf2fc992038dfe","slug":"chittorgarh-news-narcotics-team-arrested-a-smuggler-with-four-kg-of-opium-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chittorgarh News: नारकोटिक्स की बड़ी कार्रवाई, चार किलो अफीम के साथ एक गिरफ्तार, बाइक पर कर रहा था तस्करी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chittorgarh News: नारकोटिक्स की बड़ी कार्रवाई, चार किलो अफीम के साथ एक गिरफ्तार, बाइक पर कर रहा था तस्करी
Tue, 11 Feb 2025 10:22 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 11 Feb 2025 10:22 PM IST
सार
आरोपी बाइक पर अफीम तस्करी कर रहा था, जिसे चित्तौड़गढ़-कोटा हाईवे पर बस्सी के पास रोका गया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है।
विज्ञापन
अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) चित्तौड़गढ़ की टीम को तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की। नारकोटिक्स की टीम ने चार किलो अफीम बरामद कर आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित बाइक पर अफीम तस्करी कर रहा था।
विज्ञापन
नारकोटिक्स चित्तौड़गढ़ में निवारक एवं आसूचना प्रकोष्ठ के अधीक्षक डीके सिंह ने बताया कि राजस्थान में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी पर रोक लगाने के किए जा रहे सतत प्रयासों के तहत अफीम की खेप पकड़ी है। उप नारकोटिक्स आयुक्त नरेश बुन्देल के मार्ग दर्शन में यह कार्यवाही की गई। मुखबिर से चित्तौडगढ़ यूनिट को सूचना मिली थी। इस पर टीम को चित्तौड़गढ़-कोटा हाईवे पर बस्सी के पास रवाना किया। यहां पर भीलवाड़ा पासिंग एक बाइक आई, जिसे सियालिया बस स्टैंड के पास रुकवा कर तलाशी ली। इसके कब्जे से चार किलो अफीम बरामद हुई।
विज्ञापन
इस पर मादक पदार्थ को एनडीपीएस अधिनियम, 1985 की धारा 8/15 के तहत जब्त कर लिया गया। इस संबंध में प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। इस मामले में संलिप्त आरोपियों की पहचान और नेटवर्क की विस्तृत जांच की जा रही है। अधीक्षक डीके सिंह ने बताया कि केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो चितौड़गढ़ लगातार मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इससे प्रदेश एवं जिले में नशीले पदार्थों पर अंकुश लगाया जा सके।
विज्ञापन