फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh News: A mobile petrol pump was kept in the pickup, 2 arrested with 1430 liter petroleum product

Chittorgarh News : पिकअप में बना रखा था चलता-फिरता पेट्रोल पंप, 1430 लीटर पेट्रोलियम पदार्थ के साथ दो गिरफ्तार

Sat, 04 Jan 2025 04:54 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 04 Jan 2025 04:54 PM IST
सार

पिकअप में चलते-फिरते पेट्रोल पंप का सेटअप लगाकर पेट्रोलियम पदार्थ की अवैध बिक्री कर रहे दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। 1430 लीटर पेट्रोलियम पदार्थ जब्त किया।

विज्ञापन
Chittorgarh News: A mobile petrol pump was kept in the pickup, 2 arrested with 1430 liter petroleum product
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के सदर थाना इलाके में कोटा-उदयपुर फोरलेन पर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए पिकअप वाहन से चलते-फिरते पेट्रोल पंप को पकड़ा है। आरोपियों ने पिकअप के पीछे बॉडी में टंकी लगाकर पेट्रोल पंप का सेटअप किया हुआ था। साथ ही नोजल भी लगाया हुआ था, जिससे कि पेट्रोलियम पदार्थ भरा जा रहा था। मौके से पिकअप एवं एक दुकान से कुल 1430 लीटर पेट्रोलियम पदार्थ मिला है।

विज्ञापन


जानकारी में सामने आया कि चित्तौड़गढ़ शहर के निकट हाईवे पर अवैध रूप से पेट्रोलियम पदार्थ बिक्री की शिकायतें मिल रही थीं, जिस पर चित्तौड़गढ़ पुलिस नजर रखे हुए थी। वहीं शुक्रवार शाम को चित्तौड़गढ़ सदर थाना पुलिस को सूचना मिली कि एक पिकअप में अवैध रूप से पेट्रोलियम पदार्थ वाहनों में भरा जा रहा है। इस सूचना के बाद सदर थाना पुलिस ने पिकअप वाहन की तलाश शुरू की तो कोटा- उदयपुर हाईवे पर भंडारिया रोड के पास एक गैराज के समीप पिकअप वाहन खड़ा मिला। इस पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन की जांच की, जिसमें पता चला कि पिकअप की बॉडी में टंकी लगाकर पेट्रोल पंप का सेटअप तैयार किया हुआ था और टंकी में पेट्रोलियम पदार्थ भरा हुआ था, जिससे नोजल लगाकर पेट्रोल पंप की तर्ज पर वाहनों में पेट्रोलियम पदार्थ भरा जा रहा था। मौके पर मिले चालक की ओर से कोई संतोषप्रद जवाब नहीं मिलने पर सदर थाना पुलिस ने वाहन चालक और उसके साथी को पकड़ लिया। 
विज्ञापन


वाहन की जांच करने पर पता चला कि इसमें लगी टंकी में पेट्रोलियम पदार्थ भरा हुआ था इस पर सदर थाना पुलिस ने मामले की सूचना रसद विभाग को दी। रसद विभाग चित्तौड़गढ़ से प्रवर्तन अधिकारी सुमन तिवारी मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। उन्होंने पेट्रोलियम पदार्थ के सैंपल लिए हैं, जिन्हें जांच के लिए आगे भेजा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के बाद पिकअप से 1200 तथा गैराज के पीछे स्थित दुकान में रखे ड्रम से 230 लीटर सहित कुल 1430 लीटर पेट्रोलियम पदार्थ पकड़ा है। प्रवर्तन अधिकारी ने बताया कि नियमानुसार पेट्रोलियम पदार्थ और वाहन की जब्ती की जाएगी। इस पेट्रोलियम पदार्थ के सैंपल भी लिए गए हैं, जिन्हें एफएसएल रिपोर्ट में भेजेंगे कि यह पेट्रोलियम पदार्थ कौनसा है। मौके से मिले पिकअप के चालक ने बताया कि यह पिकअप मप्र निवासी जयप्रकाश सुखवाल की है।


पिकअप चालक जाहिद खान और उसके साथी अनीस मंसूरी ने पुलिस और रसद विभाग को प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि यह पेट्रोलियम पदार्थ पिकअप में निंबाहेड़ा से लेकर आते हैं और इसे चार पहिया और बड़े वाहनों में भरा जाता है। दो से तीन दिन में एक चक्कर निंबाहेड़ा का होता है। इन्होंने यह भी बताया कि दो साझेदार मिलकर इस अवैध धंधे में मालिक है। फिलहाल पुलिस पुलिस चालक और इसके साथी के बयानों की पुष्टि में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed