फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh News: 2 accused arrested with cash worth 20 lakh from Scorpio, suspected to be hawala money

Chittorgarh News : संदिग्ध स्कॉर्पियो से 20 लाख की नकदी के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, हवाला का पैसा होने की आशंका

Sun, 15 Sep 2024 04:45 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 15 Sep 2024 04:45 PM IST
सार

संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी एवं बिना नंबर के वाहनों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक संदिग्ध स्कॉर्पियो से 19 लाख 90 हजार रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है।

विज्ञापन
Chittorgarh News: 2 accused arrested with cash worth 20 lakh from Scorpio, suspected to be hawala money
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सदर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने एक संदिग्ध स्कार्पियो कार से 19 लाख 90 हजार रुपये की नकदी बरामद कर कार को जब्त कर लिया है। प्रारंभिक रूप से यह हवाला का पैसा होने की आशंका है। मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी भी हुई है। पुलिस का यह मानना है कि यह हवाला का पैसा हो सकता है या फिर हो सकता है कि यह राशि किसी आपराधिक मामले में उपयोग के लिए ले जाई जा रही हो। 

विज्ञापन


जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि त्योहारों को देखते हुए संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी एवं बिना नंबरी वाहनों की धरपकड़ के लिए पुलिस द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत एक स्कार्पियो कार संदिग्ध लगी। इस पर टीम ने कार को रुकवाकर चालक व उसके साथी से पूछताछ की। सही जवाब नहीं देने पर कार की तलाशी ली तो एक थैले में कुल 19 लाख 90 हजार रुपये की नकद राशि मिली। कार चालक बाबूलाल पुत्र देवीलाल गुर्जर और उसका साथी उदयलाल पुत्र सोहनलाल गुर्जर धारा 170, 126 बीएनएसएस में गिरफ्तार किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed