फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh: Chlorine leakage in sewerage treatment plant, team of experts brought the situation under control

Chittorgarh: सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में क्लोरीन के रिसाव से मचा हड़कंप, एक्सपर्ट्स की टीम ने हालात काबू किए

Tue, 20 Aug 2024 10:39 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 20 Aug 2024 10:39 PM IST
सार

निम्बाहेड़ा के कासोद इलाके के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में क्लोरीन का रिसाव होने के कारण क्षेत्र में धुआं फैल गया और लोगों को उल्टी और आंखों में जलन की शिकायत के बाद करीब 2 से 3 किमी आबादी वाला क्षेत्र तुरंत खाली करवाया गया। मौके पर पहुंचे एक्सपर्ट ने गैस रिसाव पर समय से काबू पा लिया।

विज्ञापन
Chittorgarh: Chlorine leakage in sewerage treatment plant, team of experts brought the situation under control
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के निम्बाहेड़ा नगर पालिका क्षेत्र में स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव होने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। क्षेत्र में धुआं फैलने से लोगों में उल्टी एवं आंखों में जलन की शिकायत के बाद करीब 2 से 3 किलोमीटर क्षेत्र में आबादी को खाली करवाया गया। इसके बाद पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और उद्योगों से एक्सपर्ट को बुलाकर गैस रिसाव पर काबू पाया गया। 

विज्ञापन


जानकारी में सामने आया कि जिले की निम्बाहेड़ा नगरपालिका के कासोद इलाके में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव होने लगा, जिससे चारों तरफ धुआं छा गया। देखते ही देखते इसके प्रभाव से लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी और आंखों में जलन और उल्टी की शिकायत भी हुई। 
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और एहतियात के तौर पर कासोद स्थित विद्यालय को बंद करवाया। साथ ही छोटी सादड़ी मार्ग पर यातायात के आवागमन को बाधित किया गया। गैस के प्रभाव के क्षेत्र में रहने वाले लोगों को भी मंडी में पहुंचाया गया। घटना की सूचना पर पालिकाध्यक्ष सुभाष शारदा, उपखंड अधिकारी विकास पंचोली सहित प्रशासनिक अमला भी मौके पर पहुंचा। विधायक श्रीचंद कृपलानी, पूर्व मंत्री उदयलाल आंजना ने भी मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। जिला कलेक्टर आलोक रंजन, पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी भी मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गैस रिसाव पर नियंत्रण के लिए हिंदुस्तान जिंक एवं आसपास से सीमेंट प्लांट से एक्सपर्ट की टीमें बुलाई गईं। इन्होंने दो से तीन घंटे में गैस रिसाव को रोक दिया। बताया गया कि मौके पर कार्य कर रहे नगर पालिका के 2-3 कर्मचारियों को सुरक्षा की दृष्टि से प्रारंभिक जांच के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है, जिनका स्वास्थ्य ठीक है। जिला कलेक्टर आलोक रंजन व पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने निम्बाहेड़ा में ही रुककर प्रभावित लोगों से बात की और इनके लिए भोजन सहित अन्य व्यवस्थाओं को सुचारू किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed