{"_id":"66ec29886a6d2515100dd9a8","slug":"chittorgarh-chief-minister-started-the-one-tree-in-the-name-of-mother-campaign-in-angad-bavji-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chittorgarh: अनगढ़ बावजी में विपक्ष पर गरजे मुख्यमंत्री, बोले- खुद की सरकार होटल से चलाने वाले अब सवाल उठा रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chittorgarh: अनगढ़ बावजी में विपक्ष पर गरजे मुख्यमंत्री, बोले- खुद की सरकार होटल से चलाने वाले अब सवाल उठा रहे
Thu, 19 Sep 2024 07:09 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 19 Sep 2024 07:09 PM IST
सार
चित्तौड़गढ़ के नरबदिया स्थित अनगढ़ बावजी धार्मिक स्थल पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम की शुरुआत की। 1008 जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पौधे लगाए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और किसान सम्मान निधि जैसे अभियानों की सराहना की।
विज्ञापन
मंच से लोगों का अभिवादन स्वीकार करते मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एक दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को चित्तौड़गढ़ जिले के नरबदिया में स्थित अनगढ़ बावजी धार्मिक स्थल पहुंचे। यहां उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से चलाए जा रहे 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम की शुरुआत की। वैदिक मंत्रोचार के साथ 1008 जोड़ों ने पूजा कर पौधे लगाए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भजनलाल यहां अपने तय कार्यक्रम से लगभग डेढ़ घंटा देरी से पहुंचे। हेलीपैड पर सांसद सीपी जोशी, सहकारिता मंत्री गौतम दक, कैबिनेट मंत्री जोराराम, निंबाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी, चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह, बेगूं विधायक सुरेश धाकड़ ने स्वागत किया। इस दौरान चित्तौड़गढ़ जिला कलेक्टर आलोक रंजन, पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी भी मौजूद रहे। अमरा भगत की तपस्थली अनगढ़ बावजी के दर्शन करने के बाद उन्होंने पौधा लगाकर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। मंच पर मुख्यमंत्री भजनलाल का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
यहां हुई सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बजट में जो घोषणा की वो समय पर पूरी कीं। विपक्ष को आडे़ हाथ लेते हुए उन्होंने कहा कि जिनकी सरकार होटल से चल रही थी, वो लोग सरकार पर प्रश्न चिह्न खड़े कर रहे हैं। उन्होंने कहा हमारे मंत्री लगातार सात दिन काम कर रहे हैं और सरकार अपने संकल्प पत्र की घोषणाओं के अनुरूप धरातल पर काम कर रही है। इस दौरान उन्होंने वृक्षों का महत्व बताते हुए लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रदेश में सात करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य लिया गया था, ज़बकि उसके मुकाबले कई अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न अभियान का जिक्र करते हुए केंद्र सरकार के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि संपूर्ण स्वच्छता अभियान के माध्यम से देश में स्वच्छता की अलख जगाने का काम देश के प्रधानमंत्री मोदी ने किया है। वहीं, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के जरिए महिला सम्बलन, किसान सम्मान निधि जैसे कई कार्य किए हैं। समारोह में सांसद सीपी जोशी ने प्रदेश सरकार के कार्यों की सराहना की। साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार ने कई सौगात चित्तौड़गढ़ जिले को दी है। वहीं, अनगढ़ बावजी में गोशाला निर्माण की जरूरत है। सरकार की योजनाओं के तहत यहां गोशालाओं की स्वीकृति दें। इस दौरान कार्यक्रम को केबिनेट मंत्री हेमंत मीणा, राज्य मंत्री गौतम दक, विधायक श्रीचंद कृपलानी सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया। प्रदेश की सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना करते हुए बजट में की गई घोषणाओं पर आभार व्यक्त किया।
हेलीपैड से लौट गए आक्या और धाकड़
विधानसभा चुनाव के बाद चित्तौड़गढ़ जिले में शुरू हुई राजनीतिक अदावत खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। यह सीएम भजनलाल के कार्यक्रम में भी देखने को मिली। गुरुवार को हुआ कार्यक्रम मुख्य रूप से सांसद सीपी जोशी की और से था। यहां हेलीपैड पर चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या और बेगूं विधायक सुरेश धाकड़ पहुंचे थे। लेकिन यह दोनों सभा स्थल पर नहीं पहुंचे थे। ऐसे में यह भी चर्चा का विषय बना रहा कि हेलीपेड पर होने के बावजूद दो विधायक सभा में नहीं पहुंचे और कहीं ना कहीं भाजपा में खींचतान जारी। अंदरखाने यह भी पता चला कि सीएम के कार्यक्रम को लेकर लगाए होर्डिंग और विज्ञापन से विधायक आक्या के फोटो नहीं थे।