फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh: 8 feet long crocodile came out of the river and reached the population, people were shocked

Chittorgarh : नदी से निकलकर आबादी के बीच पहुंचा अनचाहा मेहमान, 7 फीट लंबे मगरमच्छ को देखकर लोगों के होश उड़े

Fri, 13 Sep 2024 07:41 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 13 Sep 2024 07:41 AM IST
सार

बेडच नदी से निकलकर शहर के द्वारिका नगर इलाके में पहुंचे करीब सात फीट लंबे मगरमच्छ ने क्षेत्रवासियों में दहशत पैदा कर दी। स्थानीय निवासियों ने मगरमच्छ के कॉलोनी में आने की सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे रेस्क्यू किया। अब मगरमच्छ को बस्सी सेंचुरी में छोड़ा जाएगा।

विज्ञापन
Chittorgarh: 8 feet long crocodile came out of the river and reached the population, people were shocked
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के द्वारिका नगर में नदी से निकलकर पहुंचे मगरमच्छ से क्षेत्र के लोग दहशत में आ गए। स्थानीय नागरिकों ने इसकी जानकारी तत्काल वन विभाग और नगर परिषद के अधिकारियों को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। इसे अब बस्सी बांध में छोड़ा जाएगा।

विज्ञापन


जानकारी में सामने आया कि चित्तौड़गढ़ नगर परिषद के वार्ड संख्या 14 में आने वाले द्वारिका नगर में मगरमच्छ दिखाई दिया था। द्वारिका नगर से करीब 300 मीटर दूर ही बेडच नदी बह रही है। हो सकता है कि बरसात में यह मगरमच्छ घोसुंडा बांध की तरफ से बहकर आया हो और खेतों में होते हुए आबादी के बीच पहुंच गया। 
विज्ञापन


क्षेत्र के लोगों ने मगरमच्छ देखा तो दहशत में आ गए। एक युवती ने इसकी सूचना वार्ड 14 के पार्षद शांतिलाल जाट को दी। इस पर पार्षद ने पहले नगर परिषद आयुक्त को सूचना दी और इसके बाद उप वन संरक्षक को अवगत करवाया। इस पर थोड़ी ही देर में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम पहुंची तब भी मगरमच्छ झाड़ियों में ही मुंह खोलकर बैठा हुआ था। यह मगरमच्छ वयस्क होकर करीब सात से आठ फीट लंबा था। वन विभाग की टीम ने 20 मिनट की मशक्कत के बाद रात करीब 11 बजे मगरमच्छ को पकड़ लिया। इसे वाहन में डालकर वन विभाग कार्यालय लेकर आए, जिसे शुक्रवार को बस्सी सेंचुरी में छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंखों पर डाली बाइक से रोशनी

वार्ड पार्षद शांतिलाल ने बताया कि अंधेरे में मगरमच्छ कहीं झाड़ियों में या आबादी में नहीं जाए, इसके लिए वार्ड के युवक इसकी आंखों पर लगातार बाइक की रोशनी डालते रहे। वन विभाग की टीम को आने में 25 से 30 मिनट लग गए थे तब तक मगरमच्छ पर पूरी नजर रखते हुए उसे कहीं और निकलने नहीं दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed