फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Case registerd on sachin pilot media manager in jaipur, revolt in ashok gehlot government again

राजस्थान में सियासी संकट के संकेत, सचिन पायलट के मीडिया मैनेजर पर दर्ज हुआ मामला

Wed, 07 Oct 2020 03:36 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अनवर अंसारी Updated Wed, 07 Oct 2020 03:36 PM IST
विज्ञापन
Case registerd on sachin pilot media manager in jaipur, revolt in ashok gehlot government again
अशोक गहलोत-सचिन पायलट (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

राजस्थान में एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है। सूबे की अशोक गहलोत सरकार ने एक बार फिर सचिन पायलट के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ताजा मामला सचिन पायलट के मीडिया मैनेजर से जुड़ा है। दरअसल, पायलट के मैनेजर के खिलाफ पुलिस द्वारा आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


इस पूरे मामले को समझने के लिए आपको कुछ महीने पीछे जाना पड़ेगा। जब सचिन पायलट और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीच विवाद की खबरें सुर्खियों में बनी हुई थी, उस दौरान पायलट खेमे की तरफ से जैसलमेर के होटल में विधायकों के फोन टैप किए जाने के आरोप लगाए गए। इस मामले में अब सचिन पायलट के मीडिया मैनेजर लोकेंद्र सिंह पर जयपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन



बताया गया है कि यह घटना सात अगस्त को हुई और इस संबंध में छह अक्तूबर को मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के इस फैसले से हर कोई हैरान है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा शुरू हो गई है कि क्या एक बार फिर अशोक गहलोत ने सचिन पायलट के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अब बारां दुष्कर्म कांड को लेकर भाजपा का प्रदर्शन, हिरासत में प्रदेश अध्यक्ष पूनिया 

यहां हैरान करने वाली बात यह है कि साइबर थाने के एसएचओ सुरेंद्र पंचोली बिना सचिन पायलट की अनुमति के उनके घर पहुंचे और उनके मीडिया मैनेजर लोकेंद्र सिंह का बयान दर्ज किया। इसके बाद लोकेंद्र सिंह पर आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इस मामले को लेकर कहा जा रहा है कि मैनेजर पर कार्रवाई के लिए ऊपर से दबाव है, क्योंकि बिना पायलट की अनुमति के घर में प्रवेश करना आम बात नहीं है। 


गौरतलब है कि इसी तरह सचिन पायलट को नोटिस देने के लिए स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने मुकदमा दर्ज किया था। ऐसे में एक बार फिर इसी तरीके से मुकदमा दर्ज करना बताता है कि राजस्थान की सियासत में कुछ हलहच होने वाली है। 

इसमें लिखा है कि छह अगस्त को कंट्रोल रूम का ड्यूटी ऑफिसर कंट्रोल रूम में ड्यूटी कर रहा था और ऐसे में राजस्थान सरकार के ऊपर पुलिस के टेलीफोन टेपिंग करने के आरोप सुनकर वह बैचेन हो गया। इसके बाद उसने साइबर थाने में जाकर मुकदमा दर्ज करा दिया। इस मामले में साइबर थाने ने मीडिया मैनेजर को दोषी मानते हुए मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed