फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan: BJP protests in Jaipur over rape case in Baran, state president satish Poonia in custody

राजस्थान: अब बारां दुष्कर्म कांड को लेकर भाजपा का प्रदर्शन, हिरासत में प्रदेश अध्यक्ष पूनिया

Mon, 05 Oct 2020 12:04 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अनवर अंसारी Updated Mon, 05 Oct 2020 12:04 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan: BJP protests in Jaipur over rape case in Baran, state president satish Poonia in custody
जयपुर में विरोध प्रदर्शन - फोटो : ANI

हाथरस दुष्कर्म कांड के बाद अब राजस्थान की राजधानी जयपुर में माहौल गरमा गया है। दरअसल, राज्य के बारां में हुए दुष्कर्म मामले को लेकर भाजपा राजधानी की सड़कों पर उतर आई है। जयपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन


इस प्रदर्शन के दौरान सतीश पूनिया को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और जयपुर पुलिस के बीच झड़प की स्थिति बन गई। भाजपा की एक टीम ने बारां पहुंच पीड़िता के परिवार संग मुलाकात भी की। 
विज्ञापन



वहीं, सतीश पूनिया ने कहा कि हमने राजस्थान के राज्यपाल से मिलने के लिए समय मांगा है। आने वाले एक दो दिनों में हम उनसे मुलाकात करेंगे। गौरतलब है कि भाजपा लगातार राज्य सरकार को बारां मुद्दे पर घेरने में लगी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




             

क्या है मामला
दरअसल, राजस्थान के बारां में दो नाबालिग बहनों के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया। बारां शहर की दो नाबालिग बहनें 19 सितंबर को घर से गायब हो गई थीं, जिन्हें 22 सितंबर को कोटा से बरामद किया गया। छोटी बहन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि दो लोग उन्हें लेकर नलका स्टेशन गए फिर यहां से सुबह आठ बजे जयपुर लेकर गए। पहले दो लोगों ने उनके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद दो-तीन लोग और आए। उन्होंने भी हमारे साथ दुष्कर्म किया।

उसने बताया कि इसके बाद वे लोग जयपुर से वापस कोटा आए तो पिता को फोन पर पूरी बात बताई। पुलिस को जब मामला बताया तो धमकाया गया कि जान से मार देंगे। पुलिस पर इस मामले को लेकर ढिलाई का आरोप लगा। वहीं, इस मामले को लेकर राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार भी बैकफुट पर आ गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed