फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Case of attack on assistant engineer Congress MLA Malinga surrenders in jaipur

Rajasthan: इंजी. से मारपीट के मामले में पेश हुए विधायक मलिंगा, सीएम से मुलाकात के बाद किया आत्मसमर्पण 

Wed, 11 May 2022 05:31 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 11 May 2022 05:31 PM IST
सार

मामले को लेकर विधायक मलिंगा ने कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत से मिला तो पता चला कि मेरे खिलाफ अखबार बाजी हो रही है। उनके कहने पर ही सरेंडर किया है। मेरे खिलाफ साजिश के तहत गलत एफआईआर की गई है। 

विज्ञापन
Case of attack on assistant engineer Congress MLA Malinga surrenders in jaipur
विधायक गिरिराज मलिंगा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

धौलपुर में बिजली विभाग के सहायक इंजीनियर के साथ मारपीट के आरोप में घिरे विधायक गिरिराज मलिंगा ने जयपुर में बुधवार को आत्मसमर्पण कर दिया। इससे पहले उन्होंने सीएम अशोक गहलोत से भी मुलाकात की थी। बताया जा रहा है कि यहां से राहत नहीं मिलने के बाद उन्होंने जयपुर पुलिस कमिश्नर के सामने पेश होकर सरेंडर कर दिया। 

विज्ञापन


अब यहां से पुलिस विधायक मलिंगा को धौलपुर लेकर जाएगी। सूत्रों का कहना है कि अगर मलिंगा ने को पुलिस कस्टडी में भेजा जाता है तो पार्टी को उन्हें निष्कासित भी कर सकती है। बता दें कि धौलपुर जिले के बाड़ी उप खंड के विद्युत निगम कार्यालय में 28 मार्च को असिस्टेंट इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर के साथ मारपीट की गई थी। इस मामले में विधायक मलिंगा पर भी मारपीट करने के आरोप लगे थे।
विज्ञापन


इधर, मामले को लेकर मलिंगा ने कहा, मैं आज मुख्यमंत्री गहलोत से मिला तो पता चला कि मेरे खिलाफ अखबार बाजी हो रही है। उनके कहने पर ही सरेंडर किया है। उन्होंने कहा कि मेरे खिलाफ साजिश के तहत गलत एफआईआर हुई है। इंजीनियर के पहले बयान में मेरा नाम नहीं था, पर साजिश के तहत मुकदमा किया गया। मैं बेकसूर हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिंतन शिविर से पहले सरेंडर के कई मायने   
प्रदेश के उदयपुर में कांग्रेस का चिंतन शिवर 13 मई से शुरू हो रहा है। शिवर से दो दिन पहले विधायक के आत्मसमर्पण करने के कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। बताया रहा है कि शिविर में किसी तरह का विवाद और विरोध के हालात न बने इससे बचने के लिए मलिंगा का आत्मसमर्पण कराया गया है। उधर, भाजपा भी इस मुद्दे पर विरोध करने की तैयारी में थी। इससे बचने के लिए ऐसा किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed