फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Case filed against block education officer of Masooda

Ajmer: मसूदा के ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, महिला शिक्षिका ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप

Sun, 05 Feb 2023 11:38 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 05 Feb 2023 11:38 AM IST
सार

महिला शिक्षक की शिकायत पर अजमेर के मसूदा ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शिव कुमार दुबे के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है। महिला शिक्षक से छेड़छाड़ व आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर मामला दर्ज हुआ है।

विज्ञापन
Case filed against block education officer of Masooda
छेड़छाड़ का मामला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महिला शिक्षक से छेड़छाड़ और आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले को लेकर पीड़ित शिक्षिका की रिपोर्ट पर पुलिस ने मसूदा के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शिव कुमार दुबे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शिव कुमार दुबे पर महिला शिक्षक के साथ छेड़छाड़ करने और आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करने व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप है।
विज्ञापन


अनुसूचित जाति की महिला शिक्षक ने पुलिस को शिकायत दी। रिपोर्ट में बताया गया कि मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शिव कुमार दुबे पर पद का रौब दिखाकर महिला शिक्षक को आपत्तिजनक तरीके से पकड़ने की कोशिश करने व आपत्तिजनक टिप्पणी करने सहित विभिन्न प्रकार से प्रताड़ित करने के आरोप लगाए गए हैं। इस मामले में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने आरोपों को झूठा बताया है।
विज्ञापन


पीड़ित महिला शिक्षक ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। बहरहाल पुलिस ने पीड़ित महिला शिक्षक की रिपोर्ट पर आरोपी मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शिव कुमार दुबे के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पुलिस उप अधीक्षक ईश्वर सिंह के जिम्मे की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed