फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Case filed against BJP Yuva Morcha district vice president in Sirohi for grabbing money

Sirohi: भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष के खिलाफ रुपये हड़पने का आरोप, कोर्ट के माध्यम से परिवाद दर्ज

Thu, 07 Sep 2023 07:38 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 07 Sep 2023 07:38 AM IST
सार

परिवादी ने कहा कि आरोपी ने उससे मित्रता का हवाला देते हुए रुपये मांगे। उसने भी विश्वास करते हुए 31 जनवरी को 18000 और 10 मई को 4500 रुपये फोन-पे से ट्रांसफर कर दिए। 

विज्ञापन
Case filed against BJP Yuva Morcha district vice president in Sirohi for grabbing money
आरोपी भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

न्यायालय के आदेश पर सिरोही जिले के आबूरोड के सदर पुलिस थाने में एक भाजपा नेता के खिलाफ साढ़े 22 हजार रुपयों हड़पने और परिवादी को झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पद है।
विज्ञापन


आबूरोड सदर पुलिस के अनुसार इस मामले में खड़ात आबूरोड जिला सिरोही निवासी राकेश कुमार पुरोहित ने न्यायालय में इस्तगासा पेश कर बताया कि आरोपी सदर बाजार आबूरोड निवासी सन्नी जैन पुत्र प्रवीण, महेंद्र क्लोथ से उसकी पुरानी जान-पहचान और मित्रता है। आरोपी ने परिवादी के विश्वास का लाभ उठाते हुए उससे मित्रता का हवाला देते हुए रुपये मांगे। मित्रता का विश्वास करते हुए उसने 31 जनवरी को 18000 और 10 मई को 4500 रुपये फोन-पे से ट्रांसफर किए थे। 
विज्ञापन


जैन ने इन रुपयों को एक महीने में लौटाने का आश्वासन दिया था। परिवादी ने बताए तय समय में आरोपी से रकम मांगी, तो आरोपी आर्थिक स्थिति खराब होने और घर में पारिवारिक बीमारी होने का कारण बताकर समय व्यतीत करता रहा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed