फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   car of rajasthan minister Saleh Mohammad collided with truck near Jodhpur

Rajasthan: बाल-बाल बचे गहलोत के मंत्री सालेह मोहम्मद, पोकरण जाते समय कार ट्रक में जा घुसी

Sat, 14 May 2022 02:13 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 14 May 2022 02:13 PM IST
सार

जोधपुर के नजदीक मंत्री सालेह मोहम्मद की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में उनके गनमैन और चालक को चोटें आई हैं।

विज्ञापन
car of rajasthan minister Saleh Mohammad collided with truck near Jodhpur
सालेह मोहम्मद की कार दुर्घटनाग्रस्त - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

गहलोत सरकार के कैबिनेट मंत्री सालेह मोहम्मद शनिवार सुबह बाल-बाल बच गए। जोधपुर से पोकरण जाते समय उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई। हादसे में उनके गनमैन और चालक को हल्की चोटें आई हैं। 

विज्ञापन

 

हादसा जोधपुर से 30 किलोमीटर की दूर केरु फाटक के पास हुआ। गलत दिशा में आ रहे गैस सिलेंडर से भरे एक मिनी ट्रक से मंत्री सालेह मोहम्मद की कार टकरा गई। गनीमत रही कि वो कार में पीछे बैठे थे। ऐसे में उन्हें कोई चोट नहीं आई। 

विज्ञापन


दुर्घटना में कार के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं गनमैन और ड्राइवर घायल हो गए, जिनका प्राथमिक उपचार किया गया। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मंत्री के पोकरण जाने के लिए दूसरे कार की व्यवस्था करवाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed