फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Cannon runs on festivals in temple of Baran 476 years old tradition

Rajasthan: बारां के इस मंदिर में त्योहारों पर चलती है तोप, जानें 476 साल पुरानी परंपरा का इतिहास

Mon, 24 Oct 2022 07:10 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बारां
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बारां Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 24 Oct 2022 07:10 AM IST
सार

मंदिर के पुजारी जगदीश प्रसाद गौतम ने बताया कि यहां तोप चलाने की परंपरा 476 साल से भी ज्यादा पुरानी है। इसकी शुरुआत विक्रम संवत् 1603 से हुई थी।

विज्ञापन
Cannon runs on festivals in temple of Baran 476 years old tradition
त्योहारों पर चलाई जाती है तोप। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान में त्योहारों को लेकर एक खास उत्साह होता है। यहां के प्राचीन मंदिरों में हिंदु त्योहारों पर कई विशेष तरह की परंपराओं का निर्वहन भी किया जाता है। प्रदेश के बारां जिले में ब्रिटिशकाल से पहले बने एक मंदिर में भी एक ऐतिहासिक परंपरा निभाई जाती है।    

विज्ञापन


दरअसल, बारां की मांगरोल रोड़ पर एक प्राचीन प्यारे रामजी मंदिर है। इस मंदिर में भगवान विष्णु अनंत रूप में विराजमान हैं। इस मंदिर में कुछ विशेष हिंदू त्योहार पर तोप चलायी जाती है। तोप चलाए जाने के बाद बाद ही शहर के अन्य मंदिरों पूजा-अर्चना का दौर शुरू होता है। मंदिर में तोप चलने की प्रक्रिया को देखने के लिए जिले के आसपास और पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश से भी लोग आते हैं। 
विज्ञापन


मंदिर के पुजारी जगदीश प्रसाद गौतम ने बताया कि यहां तोप चलाने की परंपरा 476 साल से भी ज्यादा पुरानी है। इसकी शुरुआत विक्रम संवत् 1603 से हुई थी। उन्होंने बताया कि यह तोप कृष्णजन्माष्टमी, रामनवमी, अनंतचर्तुदर्शी और अन्नकूट पर चलती थी। मंदिर के देवस्थान विभाग के अंतर्गत आने के बाद अन्नकूट पर तोप का चलाना बंद हो गया है।      
विज्ञापन
विज्ञापन


पुजारी ने बताया कि रामनवमी रामजन्म पर दोपहर 12 बजे, कृष्ण जन्माष्टमी पर रात की 12 बजे और अनंत चतुदर्शी पर दोपहर 12 बजे तोप चलाई जाती है। जिसके बाद शहर के अन्य मंदिरों में आरती शुरू की जाती है। पुजारी जगदीश के अनुसार साल के तीन विशेष त्योहारों पर तोप चलती है। दीपावली पर यह तोप नहीं चलाई जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed