{"_id":"6571f6db58c29af59305190d","slug":"bus-collides-with-trailer-while-overtaking-in-dausa-many-passengers-injured-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan:ओवरटेक करते समय ट्रेलर से टकराई बस, एक दर्जन से ज्यादा सवारियां घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan:ओवरटेक करते समय ट्रेलर से टकराई बस, एक दर्जन से ज्यादा सवारियां घायल
Thu, 07 Dec 2023 10:16 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 07 Dec 2023 10:16 PM IST
सार
Dausa News: जयपुर की ओर से आ रही लोक परिवहन की बस जयपुर आगरा नेशनल हाईवे 21 पर हादसे का शिकार हो गई। इस दौरान बस में सवार सवारियां घायल हो गईं।
विज्ञापन
घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के दौसा जिले के जयपुर आगरा नेशनल हाईवे 21 पर गोपाल होटल के पास जयपुर की ओर से आ रही सरकारी बस ट्रेलर से टकरा गई। हादसा ओवरटेक करने के दौरान हुआ। जिसमें बस में सवार एक दर्जन से ज्यादा महिला-पुरुष घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची बालाहेड़ी थाना पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए महुवा अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि जयपुर की ओर से आ रही लोक परिवहन की बस गोपाल होटल के पास ओवरटेक करने के दौरान ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में बस में सवार धर्मबाई, रिंकी निवासी आदर्श कॉलोनी करौली, मुकेश योगी निवासी गुर्जर मोहल्ला महुवा, मिथिलेश निवासी अनाज मंडी हिंडौन, बृजमोहन निवासी रुढ़ौर करौली, रामदास निवासी खानपुरा मासलपुर, मानसिंह निवासी नदबई चंदा प्रजापत निवासी नदबई ,सुरेंद्र निवासी पीतूहेडा, किरण देवी निवासी जटनगला हिंडौन, बीरम देवी निवासी करसोली हिंडौन समेत अन्य सवारियां घायल हो गईं। जिन्हें उपचार के लिए महुवा अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने धर्मबाई, रिंकी और मुकेश को जयपुर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन