फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dabi police took major action under the Area Dominance campaign

Bundi: एरिया डोमिनेंस अभियान के तहत डाबी पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, पांच वारंटी और एक शराब तस्कर गिरफ्तार

Tue, 18 Mar 2025 10:15 AM IST
बूँदी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी Published by: बूँदी ब्यूरो Updated Tue, 18 Mar 2025 10:15 AM IST
सार

Bundi: जिला पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस, कोटा रेंज के निर्देशानुसार यह विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य अवैध गतिविधियों में लिप्त अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करना और फरार वारंटियों को गिरफ्तार करना है।

विज्ञापन
Dabi police took major action under the Area Dominance campaign
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बूंदी जिले की डाबी थाना पुलिस ने विशेष अभियान एरिया डोमिनेंस के तहत प्रभावी कार्रवाई करते हुए 5 वारंटियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही, अवैध रूप से शराब बेचते हुए एक आरोपी को भी पकड़ा गया।
विज्ञापन


जिला पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस, कोटा रेंज के निर्देशानुसार यह विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य अवैध गतिविधियों में लिप्त अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करना और फरार वारंटियों को गिरफ्तार करना है।
विज्ञापन


पुलिस टीम की प्रभावी कार्रवाई
थानाधिकारी हेमराज शर्मा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमों ने जिले में कई स्थानों पर दबिश दी। टीम ने गुप्त सूचना और सटीक निगरानी के आधार पर पांच फरार वारंटियों मदन, राजेश, महेंद्र, भगीरथ और कैलाश को गिरफ्तार किया। इसके अलावा, अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुकेश नामक आरोपी को 40 पव्वे अवैध शराब के साथ पकड़ा। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में अपराधियों में खौफ और आम जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। पुलिस का कहना है कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed