{"_id":"6674007c9e7d46d1cb0c1781","slug":"bundi-terror-of-miscreants-in-agricultural-market-loot-of-one-lakh-rupees-from-accountant-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bundi News: कृषि मंडी में बदमाशों का आतंक, मुनीम से एक लाख रुपये की लूट, किसान के साथ जहरखुरानी की घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bundi News: कृषि मंडी में बदमाशों का आतंक, मुनीम से एक लाख रुपये की लूट, किसान के साथ जहरखुरानी की घटना
Thu, 20 Jun 2024 03:47 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 20 Jun 2024 03:47 PM IST
सार
बूंदी कृषि मंडी में बदमाशों का आंतक देखने को मिला है। मुनीम के साथ एक लाख रुपये की लूट की गई। वहीं, किसान के साथ जहरखुरानी की घटना हुई।
विज्ञापन
किसान के साथ जहरखुरानी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोटा संभाग की सबसे बड़ी कृषि मंडी में शुमार कुवारती कृषि उपज मंडी में इन दिनों बदमाशों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। एक दिन के भीतर मंडी में बदमाशों ने दो लोगों को निशाना बनाया है। मंडी के अंदर ही बदमाशों ने किसान को नशीली दवा पिलाकर उसकी फसल चोरी करने का प्रयास किया। जबकि मंडी का पैसा लेकर जा रहे मुनीम के साथ तो लूट की वारदात ही गठित कर दी।
विज्ञापन
बदमाशों ने मुनीम के साथ जमकर मारपीट की और एक लाख रुपये का भरा हुआ बैग छीन लिया। दोनों ही मामलों में सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, घटना के बाद मुनीम व किसान का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। उधर, लगातार बढ़ती घटनाओं से व्यापारियों और किसानों में आक्रोश देखा गया है। लोगों ने मंडी में स्थाई पुलिस चौकी खोलने की मांग की है।
विज्ञापन
सदर प्रभारी भगवान सहाय मीणा ने बताया कि बूंदी निवासी ओमप्रकाश नायक व किसान रमेश के साथ घटना घटित हुई है। दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। टीम गठित कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाले जा रहे हैं। कुछ जगहों पर सीसीटीवी फुटेज में आरोपी नजर आए हैं, जिनकी तलाश में टीम में भेज दी गई है, जिस किसान के साथ जहरखुरानी की घटना हुई है, वह अभी होश में नहीं है। जैसे ही होश में आएगा तो उसके बयान लिए जाएंगे। लेकिन जानकारी में सामने आया कि कुछ लोग मंडी में फ्री में चाय पिलाने के लिए घूम रहे हैं और उसी में ही इस प्रकार की घटनाएं सामने आ रही है।
विज्ञापन
आखिरकार यह चाय कहां से आ रही है, इसकी भी जानकारी की जा रही है। वहीं, व्यापारी संतोष जिंदल ने बताया कि मेरा मुनीम ओमप्रकाश पिछले 25 साल से मेरे पास रहकर मुनीम का काम करता है। शहर से 10 किलोमीटर दूर कृषि उपज मंडी में मेरी दुकान पर रोज सुबह से लेकर शाम तक की हुई आमद का पैसा लेकर आता है। नानकपुरिया चौराहे पर आते समय दो बाइक सवार बदमाशों ने उसे रुकाया और इस बीच एक बदमाश ने मारपीट कर दी। दूसरे बदमाश ने बैग में एक लाख रुपये रखे हुए थे और उधारी का हिसाब रखा हुआ था, जिसे वह लूट ले गए।
मारपीट करने से मुनीम ओमप्रकाश घायल हो गया और जमीन पर गिर गया। होश आया तो मुझे फोन किया मौके पर पहुंचा और पुलिस को मामले की जानकारी दी। बेसुध मुनीम को अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। व्यापारी संतोष जिंदल ने पुलिस से मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है।
उधर, किसान के पिता रामेश्वर ने बताया कि वह अपने पुत्र के साथ मंडी में फसल बेचने के लिए आए थे। आस-पड़ोस में वह अन्य किसानों से बातचीत करने के लिए गए तभी कुछ व्यक्ति आए और उसके बेटे को चाय पिलाई। चाय पीने से उसका बेटा बेसुध हो गया। कुछ युवक फसल को चोरी करने लगे इतने में वहां पर पहुंचा तो वह वो लोग मौके से भाग गए। ग्रामीणों की मदद से अस्पताल लाया गया है। जहां पर उसे अभी तक होस नहीं आया है। जानकारी के अनुसार, पिछले 15 दिनों के भीतर मंडी में जहरखुरानी की घटना यह दूसरी बार गठित हुई है। पहली घटना में तो आरोपी जहरखुरानी करने के बाद जीन्स ही चोरी करके ले गए थे।