फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bundi News: Honey trap turned out to be a case of kidnapping, people were trapping by creating fake IDs

Bundi News: हनी ट्रैप से जुड़ा निकला अपहरण का मामला, फेसबुक और इंस्टा पर फर्जी आईडी बनाकर फंसा रहे थे आरोपी

Mon, 20 May 2024 07:56 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 20 May 2024 07:56 PM IST
सार

जिले के नैनवा में हुए व्यापारी के अपहरण और फिरौती के मामले में पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पूरा मामला हनी ट्रैप से जुड़ा है। आरोपी फेसबुक और इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी में लड़की की फोटो लगाकर वीडियो कॉल के जरिये लोगों को फंसाते थे। 

विज्ञापन
Bundi News: Honey trap turned out to be a case of kidnapping, people were trapping by creating fake IDs
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बूंदी जिले के नैनवा इलाके में व्यापारी का अपहरण कर फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने हनी ट्रैप गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। ये बदमाश हाड़ौती में गैंग बनाकर व्यापारियों को निशाना बनाते थे। यह गैंग फेसबुक और इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी में लड़की का फोटो लगाकर ऐसे व्यापारियों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजते थे और उन्हें लड़कियों के जरिये कॉल लगाकर बुलाते थे। इसके बाद उनका अपहरण कर उनसे मोटी रकम मांगते थे। रकम मिलते ही उन्हें वापस छोड़ दिया जाता था।

विज्ञापन


डीएसपी शंकरलाल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदीप कुमार जैन ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराते हुए जानकारी दी थी कि उसका भाई सुदीप कुमार जैन 12 मई को 3 बजे नैनवां से जयपुर जाने के लिए निकला था। उसके बाद भांजी रुचि जैन का फोन आया और उसने बताया कि सुदीप को किडनेप कर लिया गया है और आरोपी उसे छोड़ने के ऐवज में  80 हजार रुपये मांग रहे हैं। इस मामले में परिजनों ने आरोपियों के अकाउंट में ऑनलाइन पेमेंट करके फिरौती दे दी।
विज्ञापन


बदमाशों ने फिरौती लेने के बाद सुदीप को कोटा में छोड़ दिया था। ऐसे में पुलिस को शक था कि आरोपी कोटा के हो सकते हैं। इस संबंध में पुलिस ने कोटा में पड़ाव डाल और मुखबिर की सूचना पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियो से पूछताछ में उन्होंने जिले के आसपास के इलाकों में कई वारदातें करना कबूल किया है। गिरफ्तार आरोपियो में मोनू उर्फ कौशल, अलीश खान, नरेन्द्र सिंह उर्फ तंवर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हनी ट्रैप के जरिये लाखों की ठगी करने वाले ये आरोपी शौकीन लोगों की रैकी कर उनके स्टेटस का पता लगाते थे और फिर फर्जी आईडी के जरिये दोस्ती करके उन्हें फंसाते थे। आरोपियों से मामले में गहनता से पूछताछ की जा रही है, जिसमें कई प्रकरणों का खुलासा होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed