{"_id":"667aa3883a7143b105018334","slug":"bundi-news-a-girl-from-philippines-reached-bundi-to-get-married-got-married-to-mukesh-with-hindu-rituals-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bundi News: फिलीपींस से ब्याह रचाने बूंदी पहुंची युवती, हिन्दू रीति-रिवाजों के साथ फेरे लेकर मुकेश की हुई मैरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bundi News: फिलीपींस से ब्याह रचाने बूंदी पहुंची युवती, हिन्दू रीति-रिवाजों के साथ फेरे लेकर मुकेश की हुई मैरी
Tue, 25 Jun 2024 04:33 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 25 Jun 2024 04:33 PM IST
सार
सात समंदर पार फिलीपींस से शादी रचाने बूंदी पहुंची युवती ने हिंदू रीति-रिवाजों के साथ स्थानीय किराना दुकानदार के साथ शादी कर ली। फेसबुक के जरिये मेल-मुलाकात के बाद प्यार होने पर यह जोड़ा शादी के बंधन में बंध गया। सात फेरों के पहले दोनों की बिंदोरी निकाली गई।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फेसबुक के जरिए हुआ प्यार शादी में बदल गया। फिलीपींस से आई युवती मैरी ने राजस्थानी युवक के साथ हिंदू रीति-रिवाज से सात फेरे लेकर शादी रचाई। इसके पहले दोनों कपल्स की बिंदोरी भी निकली गई। बिंदोरी में क्षेत्र के महिला-पुरुषों ने जमकर डांस कर शादी को यादगार बना दिया। युवती भी परिजनों के साथ ढोल-नगाड़े पर ठुमके लगाती हुई नजर आई।
विज्ञापन
इसके बाद दूल्हे मुकेश शर्मा और विदेशी दुल्हन ने वरमाला पहनकर सात फेरे लिए। इस दौरान दोनों कपल्स ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि 14 साल पहले शुरू हुई फेसबुक पर चैटिंग आज शादी में तब्दील हो गई है। वे दोनों इस मौके पर बहुत खुश हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 13 जून को मैरी पुत्री जैरीमेइसा बूंदी पहुंची थी। मैरी परिवार की सहमति के बाद एक माह के टूरिस्ट वीजा पर सऊदी अरब से मुंबई व कोटा होते हुए बूंदी आ गई। दोनों ने कानूनी प्रक्रिया के तहत शादी करने के लिए जिला कलेक्टर के समक्ष आवेदन प्रस्तुत भी किया था।
विज्ञापन
शिव कॉलोनी में जनरल स्टोर की दुकान लगाने वाले ग्रेजुएट मुकेश और विदेशी युवती मैरी का परिवारजनों एवं पड़ोसियों द्वारा स्वागत किया गया और ढोल-नगाड़ों के साथ गृहप्रवेश करवाया गया। मुकेश ने बताया वह भी फिलीपिंस जाना चाहता था, लेकिन किसी कारण से उसका वीजा नहीं बन पाया। प्रेमी मुकेश ने कहा, हम दोनों एक-दूसरे से पिछले 14 वर्ष से बातचीत कर रहे हैं, अब शादी के बंधन में बंध गए हैं, बहुत खुशी हो रही है। युवती मैरी ने बताया की शादी होने से वह बहुत खुश है।