फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   BSF will hand over bodies of intruders to Pak Rangers today

Barmer: पाक ने पहले किया इनकार, अब शव लेने को तैयार, BSF आज पाक रेंजर्स को सुपुर्द करेगी घुसपैठियों के शव

Thu, 04 May 2023 02:23 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 04 May 2023 02:23 PM IST
सार

पहले फ्लैग मीटिंग में पाकिस्तान ने पहले दोनों शवों को लेने से इनकार कर दिया था। बुधवार देर शाम बीएसएफ और पाक रेंजर्स के बीच दोबारा हुई फ्लैग मीटिंग में पाकिस्तानी रेंजर्स ने दोनों घुसपैठियों के शव को लेने पर सहमति जता दी।

विज्ञापन
BSF will hand over bodies of intruders to Pak Rangers today
बाड़मेर मुनाबाव-गडरा रोड बॉर्डर। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजस्थान के पश्चिमी रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में मुनाबाव के भारत-पाक बॉर्डर के पास बाड़मेर वाला पोस्ट पर बीएसएफ ने घुसपैठ कोशिश को नाकाम करते हुए दो पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया था, जिनके शव आज पाक रेंजर्स को सुपुर्द किए जाएंगे।

विज्ञापन


बीएसएफ ने तलाशी के दौरान घुसपैठियों के शवों के पास से तीन हेरोइन के पैकेट और कुछ अन्य सामान भी बरामद किया था। अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर हुई इस कार्रवाई के बाद बीएसएफ ने पाक रेंजर्स के साथ फ्लैग मीटिंग बुलाकर दोनों शवों की शिनाख्त करने और शवों को पाकिस्तान को सुपुर्द करने के प्रयास किए थे, लेकिन पाक रेंजर्स ने घुसपैठियों के शवों की पाकिस्तानी होने की शिनाख्त नहीं होने की बात कहते हुए शव लेने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद बीएसएफ ने कड़ी सुरक्षा के बीच दोनों घुसपैठियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए बाड़मेर के राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में बुधवार को पोस्टमार्टम करवाया था।
विज्ञापन


देर शाम दोबारा हुई फ्लैग मीटिंग में पार्क रेंजर्स ने शव लेने पर जताई सहमति
बुधवार देर शाम बीएसएफ और पाक रेंजर्स के बीच दोबारा हुई फ्लैग मीटिंग में पाकिस्तानी रेंजर्स ने दोनों घुसपैठियों के शव को लेने पर सहमति जता दी। जिसके बाद गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ दोनों शवों को पाक रेंजर्स को सुपुर्द करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार देर शाम बाड़मेर वाला पोस्ट पर बीएसएफ में मार गिराए थे दो घुसपैठिए तस्कर
मंगलवार देर शाम को मुनाबाव गडरा रोड़ रोड के बीच स्थित बाड़मेर वाला पोस्ट पर भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो घुसपैठियों को बीएसएफ के जवानों ने मार गिराया था। जिसके बाद बीएसएफ ने सर्च ऑपरेशन में घुसपैठियों के पास से तीन किलो हेरोइन, एक छोटी टॉर्च, दो मोबाइल और कुछ टॉफियां बरामद की थीं। हालांकि बीएसएफ और पुलिस के अधिकारियों ने इस मामले को लेकर कोई भी जानकारी साझा करने से इनकार कर दिया था। लेकिन प्राप्त जानकारी के अनुसार मारे गए घुसपैठियों में एक की उम्र 50 वर्ष के करीब बताई जा रही है। वहीं, दूसरे की उम्र 26 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। लगातार दो दिन मुनाबाव के बीएसएफ कॉन्फ्रेंस हॉल में पाक रेंजर्स के साथ दो बार हुई फ्लैग मीटिंग के बाद दूसरे दिन पाक रेंजर्स ने दोनों शवों की शिनाख्त करते हुए शव लेने पर सहमति जताई है। जिसके बाद बीएसएफ दोनों शवों को आज पाकिस्तान को सुपुर्द करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed