{"_id":"6496a7fd7e3aed888104c337","slug":"brothers-killed-married-woman-due-to-illegal-relations-in-dholpur-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur: अवैध संबंधों के चलते भाइयों ने की विवाहिता की हत्या, मृतका के देवर ने भाइयों पर लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur: अवैध संबंधों के चलते भाइयों ने की विवाहिता की हत्या, मृतका के देवर ने भाइयों पर लगाया हत्या का आरोप
Sat, 24 Jun 2023 01:53 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 24 Jun 2023 01:53 PM IST
सार
धौलपुर के निभी के ताल में मिले महिला के शव की शिनाख्त कर ली गई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि महिला का एक व्यक्ति के साथ अवैध संबंध था, जिसके चलते उसके भाइयों ने उसकी हत्या कर दी। महिला के देवर ने अपने भाई के सालों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
महिला के शव को पीएम के लिए ले जाती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धौलपुर में बसई डांग थाना क्षेत्र के निभी ताल में मिली महिला की लाश की पहचान कर ली गई है। महिला के पैर बंधे होने पर पुलिस ने हत्या की आशंका जताई थी। सोशल मीडिया के माध्यम से मृतका के देवर ने महिला की पहचान अनिता के रूप में की है। 22 जून को महिला को उसके भाई साथ लेकर आए थे, लेकिन संदिग्ध परिस्थिति में शुक्रवार को महिला का शव पानी में तैरता हुआ मिला था। मृतका के देवर ने भाई के सालों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी मोहन सिंह ने बताया कि महिला की पहचान अनीता (35) पत्नी धर्मवीर प्रजापत निवासी आगरा के रूप में हुई है। महिला का पीहर मधु नगर आगरा और ससुराल गणेश नगर दयाल बाग आगरा में है। मृतका अनीता के देवर लखन कुमार ने महिला की शिनाख्त करते हुए थाने में हत्या का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने बताया कि महिला अनीता का पति मानसिक रूप से बीमार था। जिसके चलते महिला अपने पति को लेकर आगरा में ही किराए के मकान पर रह रही थी। जहां उसके दूसरे किराएदार से अवैध संबंध थे।
विज्ञापन
पीहर पक्ष को अवैध संबंधों की जानकारी मिलने के बाद 22 जून को महिला के भाई लोकेश, राजू और विकास अनीता को ससुराल से अपने साथ पीहर ले जाने की बात कह कर ले गए। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला के देवर ने अपने भाई के तीनों सालों पर भाभी की हत्या करने का केस दर्ज कराया है। शनिवार को महिला का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।
हत्या कर डेड बॉडी को ताल में फेंका
आरोपियों ने महिला अनीता की हत्या कर डेड बॉडी को बसई डांग थाना इलाके में स्थिति निभी के ताल में रस्सी से पैर बांधकर फेंक दिया था। शुक्रवार सुबह महिला की लाश पानी में उतराती हुई मिली थी।