फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Britain resident Eyan johns story four times saved from death and now snake bite his leg

डेंगू, मलेरिया, कोरोना से ठीक हुए तो फिर सांप ने काटा, ब्रिटेन के शख्स ने कई बार दी मौत को मात

Mon, 23 Nov 2020 11:37 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 23 Nov 2020 11:37 AM IST
विज्ञापन
Britain resident Eyan johns story four times saved from death and now snake bite his leg
snake bite
राजस्थान में फंसे ब्रिटेन के एक शख्स ने एक नहीं, दो नहीं बल्कि तीन बार मौत को चुनौती दी और अपनी इच्छा शक्ति के बलबूते खुद को बाहर निकाला है। इयान जॉन्स को पहले डेंगू हुआ फिर मलेरिया, इसके बाद कोरोना की चपेट में आए और चौथी बार सांप के काटने की वजह से अस्पताल में भर्ती हुए।
विज्ञापन


ब्रिटेन के इयान जॉन्स भारत आकर चैरिटी का काम कर रहे थे लेकिन लॉकडाउन ने उन्हें राजस्थान में फंसा दिया। इयान जॉन्स कोरोना वायरस बीमारी की चपेट में आने की वजह से अपने देश वापस नहीं लौट पाए और मजबूरन उन्हें राजस्थान में रुकना पड़ा। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान में इयान को सबसे पहले डेंगू हुआ, इस बीमारी से उबरे तो मलेरिया हो गया। मलेरिया का इलाज अस्पताल में चला, जिसके बाद इयान इस बीमारी से भी ठीक हो गए। मलेरिया ठीक होने के बाद इयान कोरोना वायरस की चपेट में आ गए और कोरोना को हराने के बाद वो अपने देश वापस जाने की तैयारी कर रहे थे कि नौ नवंबर को उन्हें सांप ने डस लिया। 


सांप के काटने के बाद उनका इलाज 16 नवंबर तक अस्पताल में चला, जिसके बाद उन्हें अब अस्पताल से भी डिस्चार्ज कर दिया गया है। इयान जॉन्स का इलाज कर रहे डॉक्टर अभिषेक तातेर का कहना है कि इयान जब हमारे पास आए तब उन्हें साफ-साफ नहीं दिखाई दे रहा है था और उन्हें चलने में भी परेशानी हो रही थी।

वहीं गो फंड मी नाम की वेबसाइट पर उनके बेटे ने एक बयान जारी कर कहा कि उनके पिता फाइटर हैं, भारत में उन्हें सबसे पहले डेंगू हुआ फिर मलेरिया का बुखार हुआ, इससे ठीक हुए तो कोरोना बीमारी की चपेट में आ गए और अब उन्हें जहरीले सांप ने काट लिया है। हम जानते हैं कि वो इससे भी जीत जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed