फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   bride left groom in the middle of the way and returned home due due to long distance from banaras to bikaner

Rajasthan: सात घंटे बाद ही दुल्हन ने तोड़ी शादी, 400 KM दूरी तय की, फिर रास्ते में दूल्हे को छोड़कर लौटी मायके

Sun, 19 Mar 2023 07:48 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 19 Mar 2023 07:48 PM IST
सार

रास्ते में मिली पुलिस से दुल्हन ने कहा कि ये लोग मुझे बीकानेर लेकर जा रहे हैं। सात घंटे से कार में बैठी हूं, थक गई हूं, अब और आगे नहीं जाना। मुझे ये शादी अभी तोड़नी है, मुझे इतनी दूर शादी नहीं करनी है। जिसके बाद बीकानेर में रहने वाला दुल्हा बिना दुल्हन के लिए वापस घर आ गया।

विज्ञापन
bride left groom in the middle of the way and returned home due due to long distance from banaras to bikaner
400 किमी का सफर तय करने के बाद वापस लौटी दुल्हन। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कहते हैं शादी सात जन्मों का बंधन हैं। एक बार शादी के बंधन में बंधने के बाद दंपति सात जन्मों तक साथ निभाते हैं, लेकिन 900 किमी की दूरी देख एक नई नवेली दुल्हन ने ससुराल जाने से मना कर दिया। 

विज्ञापन


विज्ञापन


शादी के बाद उसने ससुराल जाने के लिए 400 किमी की दूरी तय कर ली थी, लेकिन बाकी बची 900 किमी की दूरी देख उसका दिमाग घूम गया और गाड़ी रुकते ही पुलिस के पास पहुंच गई। दुल्हन ने पुलिसकर्मियों से ससुराल नहीं जाने और शादी तोड़ने की बात कह दी। काफी समझाने के बाद भी दुल्हन नहीं मानी तो फिर दूल्हा बिना दुल्हन के ही अपने घर चला गया और पुलिस ने दुल्हन को उसकी मां के पास पहुंचा दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, ये कहनी उत्तर प्रदेश के बनारस और राजस्थान के बीकानेर जिले से जुड़ी हुई है। बनारस की रहने वाली वैष्णवी की शादी बीकानेर के रवि से तय हुई थी। बीते गुरुवार को रवि बारात लेकर बनारस पहुंचा। अधिक खर्च से बचने के लिए वैष्णवी और रवि ने पहले कोर्ट मैरिज और फिर शादी की। 

इसके बाद दुल्हन की विदाई की बारी आई, नव दंपति को करीब 1300 किमी की दूरी तय कर बीकानेर जाना था। दूल्हा रवि अपनी पत्नी वैश्णवी को इनोवा कार से लेकर बीकानेर के लिए रवाना हुआ। सात घंटे में करीब 400 किमी की दूरी तय करने के बाद दूल्हा-दुल्हन कानपुर के सरसौल इलाके पहुंचे। यहां दूध माता पेट्रोल पंप के पास दूल्हे ने चाय-नाश्ते के लिए कार रुकवाई। 

कुछ देर बाद वैष्णवी जोर-जोर से रोने लगी। दुल्हन को रोते देख पंप पर मौजूद पीआरवी वैन के पुलिसकर्मी उसके पास आए और उससे पूछताछ करने लगे। इस दौरान दुल्हन ने जो कहा वह सुनकर सभी हैरान रह गए। दुल्हन वैष्णवी ने कहा कि शादी से पहले इन्होंने (रवि के परिवार वालों) कहा था कि हम प्रयागराज में रहते हैं, लेकिन अब ये लोग मुझे बीकानेर लेकर जा रहे हैं। सात घंटे से कार में बैठी हूं, थक गई हूं, अब और आगे नहीं जाना। मुझे ये शादी अभी तोड़नी है, मुझे इतनी दूर शादी नहीं करनी थी, अपनी मां के आसपास ही रहना चाहती हूं।

दुल्हन वैष्णवी की बातें सुनकर पुलिसकर्मचारी भी चौंक गए। दुल्हन सहित सभी लोगों को महराजपुर थाने लाया गया, जहां उनसे पूछताछ की गई। दूल्हा रवि ने पुलिस को बताया कि वैष्णवी के परिवार वालों को पूरी जानकारी थी। हम कहां रहते हैं और क्या करते हैं। शादी के बाद वैष्णवी 400 किमी तक साथ आई, लेकिन अब कह रही है कि मुझे आगे नहीं जाना। मुझे ये शादी तोड़नी है। इसके बाद थाना इंचार्ज सतीश राठौर दुल्हन वैष्णवी की मां को कॉल कर बात की।  


उसकी मां ने पुलिस को बताया कि एक रिश्तेदार ने शादी तय कराई थी। हमें यही पता था कि दुल्हे का परिवार प्रयागराज में रहता है। मेरे पति नहीं हैं। अगर, बेटी बीकानेर नहीं जाना चाहती और शादी तोड़ना चाहती है तो आप उसे मेरे पास भेजवा दीजिए।  बेटी की मर्जी के बिना कुछ नहीं होगा, हम शादी तोड़ देंगे। 

7 घंटे चला 7 फेरों का बंधन, शादी तोड़ लौटी दुल्हन

इधर, पुलिस ने दुल्हा-दुल्हन को आमने-सामने बैठाकर दोनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन दुल्हन इसी जिद पर अड़ी थी कि उसे इतनी दूर नहीं जाना। उसे इतनी दूर शादी करनी ही नहीं थी। काफी प्रयास के बाद भी दुल्हन पति के साथ जाने को तैयार नहीं हुई तो पुलिस ने महिला पुलिसकर्मियों के साथ उसे उसकी मां के पास बनारस दिया। इधर, दुल्हा बिना दुल्हन लिए बीकानेर रवाना हो गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed