फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Boyfriend arrested for threatening to make girlfriend obscene pictures viral

Rajasthan: प्रेमी ने प्रेमिका के नाम से बनाई इंस्टाग्राम आईडी, अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर मांगे रुपये

Mon, 30 May 2022 09:33 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 30 May 2022 09:33 PM IST
सार

फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर प्रेमिका के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Boyfriend arrested for threatening to make girlfriend obscene pictures viral
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media

विस्तार

फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर युवती को धमकाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पीड़िता को अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर रुपयों की मांग कर रहा था। उसने पीड़िता के नाम से ही इंस्टाग्राम आईडी बनाई थी, जिसके जरिए वह उसे लगातार धमकियां दे रहा था। हैरानी की बात तो यह है कि पुलिस ने जिस आरोपी को गिरफ्तार किया है वह कोई और नहीं पीड़िता का प्रेमी ही है।  

विज्ञापन


अजमेर एसपी विकास शर्मा ने बताया, 12 मई को पीड़ित युवती ने एक केस दर्ज कराया था। उसने बताया कि उसी के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर कोई अज्ञात व्यक्ति उसे बदनाम करने की धमकी देकर पैसे मांग रहा है। वह उसे 5000 रुपये दे चुकी, लेकिन वह 26000 रुपये और मांग रहा है।
विज्ञापन


मामले की जांच को लेकर एक टीम बनाई गई। जांच में आरोपी की पहचान  रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान व सीओ दक्षिण सुनील सिहाग के निर्देशन एवं थानाधिकारी सुगन सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। आदर्श नगर थाना पुलिस की टीम ने साइबर सेल की मदद से आरोपी प्रेमी मकबूल खान पुत्र सुबान निवासी सूतरखाना को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में आरोपी मकबूल ने बताया कि 10 मई को उसकी शादी थी। घर में काम करने आए एक मजदूर के मोबाइल नंबर पर ओटीपी मंगाकर उसने अपनी प्रेमिका के नाम इंस्टाग्राम आईडी बना ली। इसके बाद उसने मौका मिलते ही पीड़िता का पर्स चुराकर उसमें से मेमोरी कार्ड निकाल लिया। जिसमें से फोटो निकालकर युवती को भेजे और बदनाम करने की धमकी देकर रुपयों की मांग कर दी।  


पीड़िता ने आरोपी प्रेमी को इस बात की जानकारी दी, तो उसने उसे पुलिस के पास नहीं जाने की सलाह दी। साथ ही कहा कि उसे रुपये दे दो, उससे पीछा छूट जाएगा। इसके बाद उसने ब्लैकमेलर को रुपये देने के नाम पर युवती से रुपये ले लिए और एक फर्जी रसीद से दिखा दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed