{"_id":"5edbd2217093fe3f947dbb49","slug":"boy-kills-self-after-a-nightlong-pubg-session-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटा में देर रात तक पबजी खेलने के बाद किशोर ने आत्महत्या की : पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटा में देर रात तक पबजी खेलने के बाद किशोर ने आत्महत्या की : पुलिस
Sat, 06 Jun 2020 11:12 PM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: Rohit Ojha
Updated Sat, 06 Jun 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : गूगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के कोटा में 14 वर्षीय किशोर ने देर रात तक पबजी खेलने के बाद शनिवार तड़के कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रेलवे कॉलोनी पुलिस थाने के प्रभारी हंसराज मीणा ने बताया कि किशोर नौवीं कक्षा का छात्र था और उसके पिता सेना में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह किशोर बेडरूम में बने रोशनदान के जंगले में लगे फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन
मीणा ने बताया कि किशोर के परिवार के मुताबिक उसने तीन दिन पहले ही अपनी मां के फोन पर पबजी गेम डाउनलोड किया था और लगातार उसपर खेल रहा था। उन्होंने बताया कि किशोर रात तीन बजे तक उस कमरे में पबजी खेल रहा था, जहां पर उसका भाई पढ़ाई कर रहा था। इसके बाद वह बगल के कमरे में सोने चला गया।
विज्ञापन
मीणा ने बताया कि सुबह वह रोशनदान के जंगले में लगे फंदे से लटका मिला। तुरंत किशोर को एमबीएस अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों से उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि किशोर का परिवार मूल रूप से तमिलनाडु का है और यहां गांधी कॉलोनी में रहता है।
विज्ञापन