फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Boy accused of eloping with married woman, forced to wear ghagra bangles in sikar rajasthan

वायरल वीडियो: महिला भगाने के शक में नाबालिग को जंजीरों से बांधा, घाघरा-चुनरी पहनाकर गांव में घुमाया

Fri, 11 Jun 2021 09:21 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 11 Jun 2021 09:21 AM IST
सार

राजस्थान में एक नाबालिग बच्चे को घाघरा-चुनरी पहनाकर गांव में घूमाने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं लोगों ने नाबालिग के गले में जंजीर डालकर उसका वीडियो भी वायरल कर दिया। नाबालिग पर आरोप है कि विवाहित महिला को भागा ले गया। फिलहाल जांच जारी है।

विज्ञापन
Boy accused of eloping with married woman, forced to wear ghagra bangles in sikar rajasthan
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के सीकर में नाबालिग को कथित तौर पर अपमानित करने का मामला सामने आया है। नाबालिग पर आरोप है कि उसने एक विवाहित महिला को भगाकर ले गया और उसे कई दिनों तक बाहर रखा और फिर चुपके से गांव में महिला को लेकर लौट गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने सबक सिखाने के लिए उसे जबरन महिला का ड्रेस और जंजीर बांधकर गांव में घुमाया और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बता दें कि मामला इसी महीने के पहले सप्ताह का है। 

विज्ञापन


मामला सीकर जिले के पाटन थाना क्षेत्र का है। पीड़ित बच्चे के भाई की शिकायत पर पुलिस ने ग्रामीणों के कब्जे से नाबालिग को मुक्त कराया। पुलिस के मुताबिक पीड़ित के भाई ने शिकायत की, कि गांव के कुछ लोग उसके भाई को बंधक बनाकर रखे हैं और बदले में 90 हजार रुपए मांगे। पीड़ित के भाई के मुताबिक उसके नाबालिग भाई को कुछ लोगों ने बंधक बनाकर चूड़ियां और महिलाओं के कपड़े पहनाकर घुमाया। पीड़ित अपमानित महसूस कर रहा है।  जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज की।
विज्ञापन


4 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
 एडिशनल एसपी रतन लाल ने बताया कि इस घटना में चार लोगों को पकड़ा गया है और बाकी लोगों की तलाश जारी है। लाल ने कहा कि महिला के परिवार ने लड़के के खिलाफ एक और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस जल्द ही बाकी आरोपियों की तलाश कर लेगी।  इस मामले में 15 से 20 लोगों के शामिल होने का आरोप है। बताया जा रहा है कि नाबालिग पर पहले भी मामले दर्ज हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed