{"_id":"63dbe2ae2ba6d8547b6ddcf8","slug":"board-cet-common-eligibility-test-2022-exam-start-from-4-february-2023-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: बोर्ड CET समान पात्रता परीक्षा-2022 के लिए कंट्रोल रूम शुरू, 4, 5 और 11 फरवरी को होगी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: बोर्ड CET समान पात्रता परीक्षा-2022 के लिए कंट्रोल रूम शुरू, 4, 5 और 11 फरवरी को होगी परीक्षा
Thu, 02 Feb 2023 09:49 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 02 Feb 2023 09:49 PM IST
सार
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) की ओर से 4, 5 और 11 फरवरी शनिवार को 6 चरणों में बोर्ड सीईटी समान पात्रता (सीनियर सेकेंडरी स्तर) परीक्षा-2022 का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बोर्ड सीईटी समान पात्रता (सीनियर सेकेंडरी स्तर) परीक्षा का पहला चरण 4 फरवरी को सुबह 9 बजे से 12 बजे तक, दूसरा चरण दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक और तीसरा चरण 5 फरवरी को सुबह 9 बजे से 12 बजे तक, चौथा चरण दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक , पांचवां चरण 11 फरवरी को सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और छठा चरण दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
जिला कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम बनाया,फोन नंबर जारी
जयपुर के जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि परीक्षा के सुचारू और सफल संचालन के लिए जिला कलक्ट्रेट के कमरा नम्बर 116 में एक कंट्रोल रूम शुरू किया गया है। जो 2 और 3 फरवरी, 9 और 10 फरवरी को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक और 4, 5 , 11 फरवरी को सुबह 7 बजे से परीक्षा खत्म होम के बाद परीक्षा नियंत्रण कक्ष से संबंधित सभी काम पूरे होने तक काम करेगा। परीक्षा नियंत्रण कक्ष का फोन नम्बर 0141-2206699 रहेगा।
विज्ञापन