फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Blackmail Fraud of thousands of rupees by making obscene videos in Churu Rajasthan

Blackmail: 'दादा' से ठगी...बुजुर्ग से बात करते-करते युवती ने अश्लील वीडियो बनाए, हजारों रुपयों की लगाई चपत

Mon, 10 Apr 2023 05:58 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 10 Apr 2023 05:58 PM IST
सार

राजस्थान के चूरू जिले से ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। ब्लैकमेलिंग की चपेट में एक बुजुर्ग व्यक्ति आया है। अश्लील वीडियो दिखाकर बुजुर्ग व्यक्ति से हजारों रुपये ठग लिए।

विज्ञापन
Blackmail Fraud of thousands of rupees by making obscene videos in Churu Rajasthan
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चूरू में अश्लील वीडियो बनाने की धमकी देकर ग्रामीण क्षेत्र के बुजुर्ग से रुपये हड़पने का मामला दर्ज हुआ है। घटना को लेकर पीड़ित ने चूरू के साइबर थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पीड़ित ने बताया, करीब एक सप्ताह पहले रात के समय किसी युवती का फोन आया, जो बातें करते हुए आपत्तिजनक हालत में आ गई और फिर उसने फोन काट दिया। इसके कुछ देर बाद एक व्यक्ति का फोन आया, जिसने कहा कि एसपी साइबर सेल क्राइम ब्रांच बीकानेर से बोल रहा हूं। उसने धमकाते हुए कहा कि एक लड़की ने उन्हें वीडियो भेजा है, जो किसी सोशल मीडिया चैनल से डिलीट करवा लो।
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि सामाजिक बदनामी के चलते उसने 21 हजार 500 रुपये भेज दिए। शातिर ने फिर से फोन कर उसे फोटो डिलीट करवाने के बदले रुपये मांगे तो बुजुर्ग ने 37 हजार 500 रुपये भेज दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कथित एसपी बताने वाले व्यक्ति का कॉल आया कि आप सोशल साइट वालों से एक रिपोर्ट और भिजवाओ। सोशल साइट वाले से बात करने पर 75,500 रुपये मांगे।

इस पर उसने 21,000 भेज दिए और 54,000 देने पर ही रिपोर्ट देने का कह रहा है। पीड़ित ने बताया कि स्वयं को कथित एसपी बताने वाला व्यक्ति बार-बार धमकी दे रहा है और कह रहा है कि चैनल वालों से बात करके मेरे पास रिपोर्ट भिजवाओ। वरना मैं तुमको घर से घसीट लाऊंगा। फिलहाल, चूरू के साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed