फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Black Deer hunting may increase difficulties of Salman

काला हिरण शिकार मामले में बढ़ सकती है सलमान की मुश्किलें

Wed, 19 Aug 2015 06:48 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जयपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, जयपुर Updated Wed, 19 Aug 2015 06:48 PM IST
विज्ञापन
Black Deer hunting may increase  difficulties  of Salman

अभिनेता सलमान खान के खिलाफ चल रहे काले हिरण शिकार के दौरान अवैध हथियार इस्तेमाल के मामले में बुधवार को जोधपुर की निचली अदालत ने तात्कालीन कलेक्टर, एएसपी, मुम्बई के डीसीपी सहित पांच गवाहों को अगले महीने तलब किया है।

विज्ञापन


सलमान खान की ओर से उनके वकीलों ने हाजिरी माफी अर्जी लगा दी थी। उच्च न्यायालय ने 27 जुलाई को इस मामले की सुनवाई कर रही निचली अदालत ने इन पांच गवाहों को बुला कर बयान लेने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


निचली अदालत ने तात्कालीन जोधपुर कलेक्टर रजत कुमार मिश्र, जांच अधिकारी एसीपी अशोक पाटनी, मुम्बई के डीसीपी विजय नारायण, पुलिसकर्मी उदय राघवन तथा वनकर्मी शिवचरण को तलब किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है मामला

Black Deer hunting may increase  difficulties  of Salman

इन गवाहों को 21, 22 व 23 सितम्बर को निचली अदालत के समक्ष पेश होना होगा। वर्ष 1998 में फिल्म हम साथ साथ हैं कि शूटिंग के दौरान सलमान के खिलाफ जोधपुर के लूणी थाने में आर्म्स एक्ट का केस दर्ज हुआ था।

कांकाणी क्षेत्र में दो काले हिरणों के शिकार के लिए उपयोग में लिए गए हथियार रिवॉल्वर एस एण्ड डब्ल्यू 32 बोर व राइफल 22 बोर की लाइसेंस अवधि समाप्त हो चुकी थी और वन विभाग ने यह मामला अलग से आर्म्स एक्ट के तहत सलमान के खिलाफ दर्ज कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed