फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   BJP will contest elections in Rajasthan on face of PM Modi, Kailash Chaudhary says in Sawai Madhopur

Rajasthan: पीएम मोदी के चहरे पर चुनाव लड़ेगी भाजपा, सवाई माधोपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी बोले

Sun, 09 Jul 2023 04:59 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 09 Jul 2023 04:59 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि चुनाव को लेकर भाजपा कोई कोर कसर बाकी नहीं रखेगी। पीएम नरेंद्र मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ा जाएगा। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में राजस्थान में भ्रष्टाचार चरम पर है। महिला अपराध लगातार बढ़ रहे हैं।

विज्ञापन
BJP will contest elections in Rajasthan on face of PM Modi, Kailash Chaudhary says in Sawai Madhopur
केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी में सवाई माधोपुर के रणथंभौर के एक होटल में विजय संकल्प बैठक का आयोजन किया  जा रहा है। इसमें भाजपा के दिग्गज नेता शिरकत करेंगे। इससे पहले पार्टी के नेताओं ने स्पष्ट कर दिया है कि पीएम मोदी के चहरे पर चुनाव लड़ा जाएगा, सीएम की घोषणा नहीं की जाएगी। 

विज्ञापन


इस बैठक में शामिल होने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, कैलाश चौधरी सहित कई दिग्गज नेता रणथंभौर पहुंच गए हैं। केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि चुनाव को लेकर भाजपा कोई कोर कसर बाकी नहीं रखेगी। पीएम नरेंद्र मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में राजस्थान में भ्रष्टाचार चरम पर है। महिला अपराध लगातार बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस बैठक के माध्यम से भाजपा आगामी चुनाव में जीत के लिए मंथन करेगी। भाजपा राजस्थान में सरकार बनाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed