{"_id":"64fd2f7b18a95977fc0cb4d8","slug":"bjp-s-parivartan-sankalp-yatra-reaches-mahua-in-dausa-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dausa: 'भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी तेजाब फिल्म देखकर आए थे'; आखिर पूर्व कृषि मंत्री ने क्यों कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa: 'भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी तेजाब फिल्म देखकर आए थे'; आखिर पूर्व कृषि मंत्री ने क्यों कही ये बात
Sun, 10 Sep 2023 08:23 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 10 Sep 2023 08:23 AM IST
सार
दौसा पहुंची भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा में भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री अलका सिंह गुर्जर बोलीं-कांग्रेस सरकार किसान विरोधी, युवा विरोधी, महिला विरोधी और भ्रष्टाचार में डूबी।
विज्ञापन
भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दौसा में बीजेपी की परिवर्तन संकल्प यात्रा के दौरान महुआ में हिंडौन तिराहे पर नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री अरुण चतुर्वेदी ने गहलोत सरकार पर निशाना साधा। चतुर्वेदी ने पेपर लीक, लॉ एंड ऑर्डर पर राजस्थान सरकार को घेरा। वहीं, राष्ट्रीय मंत्री अलका सिंह गुर्जर ने गहलोत सरकार को किसान विरोधी, युवा विरोधी, महिला विरोधी और भ्रष्टाचार में डूबी हुई सरकार बताया है।
विज्ञापन
किसानों के कर्जे की जिम्मेदार कांग्रेस सरकार
परिवर्तन यात्रा में मौजूद लोगों को अलका सिंह ने राजस्थान में परिवर्तन लाने का संकल्प भी दिलवाया। पूर्व कृषि मंत्री प्रभु लाल सैनी ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा जब राजस्थान में आई थी, उस समय राहुल गांधी शायद तेजाब फिल्म देख कर आए थे। इसीलिए तो 1,2,3...10 तक गिनते ही किसानों का कर्जा माफ कर गए। प्रभु लाल सैनी ने कहा कि 2018 में राजस्थान के किसान के ऊपर 99600 करोड़ का कर्जा था, जो अब एक लाख 36000 करोड़ हो चुका है। इसकी जिम्मेदार कांग्रेस सरकार है, क्योंकि कांग्रेस सरकार यदि कर्जा माफी की बात नहीं करती तो किसान अपना कर्जा चुकाने की कोशिश जरूर करता। वह कर्जे में नहीं डूबता। उन्होंने कहा गहलोत सरकार अब तक 14 बोर्ड बना चुकी है, लेकिन जनता को राहत नहीं मिली।
विज्ञापन
सरकार बदलने का अलका सिंह ने संकल्प भी दिलाया
परिवर्तन यात्रा की नुक्कड़ सभा में भाजपा की वरिष्ठ नेता अलका सिंह गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस की सरकार महिला विरोधी है। किसान विरोधी है, युवा विरोधी है और यह सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। जिसके चलते मौके पर मौजूद लोगों को सरकार बदलने का अलका सिंह ने संकल्प भी दिलाया। महुआ के बीजेपी नेता और पूर्व प्रधान राजेंद्र मीणा ने कहा कि पिछले नौ सालों में जमकर भ्रष्टाचार हुआ है। आम आदमी पूरी तरह त्रस्त है। भाजपा नेता राजेंद्र मीणा ने तो यहां तक आरोप लगा दिया कि महवा में ऐसा कोई विभाग नहीं है जिसमें भ्रष्टाचार नहीं हुआ हो, इसलिए अबकी बार महुआ विधानसभा से भाजपा की जीत तय है।
विज्ञापन
यात्रा का आखिरी पड़ाव बांदीकुई रहेगा
यात्रा में केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल सिंह गुर्जर, अलका सिंह गुर्जर, सांसद जसकौर मीणा, पूर्व मंत्री गोलामा देवी, नीलम गुर्जर, पूर्व मंत्री प्रभु लाल सैनी सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपाई कार्यकर्ता मौजूद रहे। महुआ के बाद अब परिवर्तन संकल्प यात्रा का आखिरी पड़ाव बांदीकुई में रहेगा। जहां एक बड़ी सभा का आयोजन होगा और रात्रिकालीन विश्राम भी बांदीकुई में रहेगा।