{"_id":"64c3916a79bee8b360065964","slug":"bjp-president-jp-nadda-coming-to-rajasthan-on-july-30-can-make-a-big-announcement-regarding-former-cm-raje-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: 29 को जयपुर आएंगे जेपी नड्डा, पार्टी कार्यालय में बिताएंगे दिन, वसुंधरा राजे को लेकर बड़ा ऐलान संभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: 29 को जयपुर आएंगे जेपी नड्डा, पार्टी कार्यालय में बिताएंगे दिन, वसुंधरा राजे को लेकर बड़ा ऐलान संभव
Fri, 28 Jul 2023 03:58 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 28 Jul 2023 03:58 PM IST
सार
राजस्थान विधानसभा चुनाव की रणनीति बनाने, पार्टी पदाधिकारियों और नेताओं से चर्चा करने के लिए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा 29 जुलाई को जयपुर आएंगे। नड्डा पूरा दिन भाजपा कार्यालय में बिताएंगे। चर्चा है कि जेपी नड्डा अपने दौरे पर वसुंधरा राजे को लेकर बड़ा ऐलान कर सकते हैं।
विज्ञापन
30 जुलाई को राजसथान दौरे पर रहेंगे भाजपा अध्यक्ष।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में इस साल विधानसभा चुनाव होना है। चुनावी साल में भाजपा प्रदेश में लगातार सक्रिय है। पीएम मोदी समेत पार्टी के टॉप नेता लगातार प्रदेश का दौरा कर सभाएं कर रहे हैं। 27 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीकर में सभा की, साथ ही प्रदेशवासियों को नई सौगातें भी दीं।
विज्ञापन
अब 29 जुलाई को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा जयपुर दौरे पर आ रहे हैं। नड्डा का ये दौरा चुनावी रणनीति पर फोकस रहेगा। वे पूरे दिन प्रदेश कार्यालय में रहेंगे, पार्टी पदाधिकारियों और नेताओं के साथ बैठक करेंगे। सूत्रों की मानें तो जेपी नड्डा पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को लेकर बड़ी घोषणा कर सकते हैं।
विज्ञापन
सुबह 10 बजे जयुपर पहुंचेंगे जेपी नड्डा
प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा एक दिन के दौरे पर जयपुर आएंगे। वे सुबह 10 बजे पार्टी कार्यालय पहुंचेंगे। इसके बाद पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर फीडबैक लेंगे। विधानसभा चुनाव को लेकर अलग-अलग सीटों की स्थिति को समझेंगे। साथ ही पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा कर दिशा-निर्देश भी देंगे।
विज्ञापन
पूर्व सीएम राजे के नाम पर लगाई जा सकती है मोहर
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जेपी नड्डा भाजपा चुनाव प्रचार समिति और चुनाव प्रबंधन समिति को लेकर भी बड़ा फैसला कर सकते हैं। साथ ही पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाया जा सकता है।
एक दिन पहले सीकर आए थे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीते गुरुवार को सीकर दौरे पर आए थे। इस दौरान उन्होंने 9 करोड़ किसानों के खातों में सम्मान निधि की राशि जारी की थी। वहीं, सभा के दौरान पीएम मोदी ने विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A और अशोक गहलोत की सरकार पर जमकर हमला बोला था। यहां क्लिक कर पढ़ें पीएम मोदी के भाषण की पांच बड़ी बातें...