फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   BJP Parivartan Yatra Rajnath Singh reached Samadhi site of Baba Ramdev in Jaisalmer

BJP Parivartan Yatra: बाबा रामदेव की समाधि स्थल पर पहुंचे राजनाथ सिंह, देश की खुशहाली के लिए की पूजा अर्चना

Mon, 04 Sep 2023 02:14 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 04 Sep 2023 02:14 PM IST
सार

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रामदेवरा स्थित बाबा रामदेवजी की समाधि पर पूजा अर्चना की। बीते शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सवाईमाधोपुर से परिवर्तन यात्रा का आगाज किया था। वहीं, आज केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह तीसरे चरण की यात्रा को जैसलमेर से रवाना करेंगे।

विज्ञापन
BJP Parivartan Yatra Rajnath Singh reached Samadhi site of Baba Ramdev in Jaisalmer
समाधि स्थल पर पहुंचे राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपने तय कार्यक्रम के अनुसार सोमवार दोपहर 12 बजे जन जन के आराध्य देवता बाबा रामदेव की समाधि स्थल पर पहुंचे। रामदेवरा पहुंचकर उन्होंने बाबा की समाधि पर मखमल चादर काजू बादाम अखरोट मिश्री पतासा का प्रसाद चढ़ाकर खुशहाली की कामना की।

विज्ञापन


देश में खुशहाली की कामना को लेकर विशेष रूप से पूजा अर्चना की। मंदिर के व्यवस्थापक व सहपुजारी कमल छगानी वी कपिल छंगाणी की तरफ से उन्हें विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना करवाई गई। रामदेवरा पहुंचने पर बाबा रामदेव समाधि समिति की तरफ से उनका माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्होंने बाबा रामदेव समाधि समिति की तरफ से नवनिर्मित भोजनशाला पहुंचकर वहां निशुल्क भोजन करवाए जाने की व्यवस्था को देखा। वह समाधि समिति की इस सराहनीय पहल का धन्यवाद ज्ञापित किया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर समाधि समिति की तरफ से गादीपति राव भोम सिंह तंवर सरपंच समुंदर सिंह तंवर प्रधान भगवत सिंह तंवर नगर पालिका अध्यक्ष मनीष पुरोहित सहित भाजपा के पदाधिकारी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत अर्जुन राम मेघवाल प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी कैलाश चौधरी सहित भाजपा के तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed