{"_id":"65008a644e3e57696a0db8d3","slug":"bjp-parivartan-sankalp-yatra-devendra-fadnavis-attack-cm-ashok-gehlot-rahul-gandhi-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: देवेंद्र फडणवीस बोले- कांग्रेस कुर्सी और BJP देश के लिए कर रही राजनीति; दुष्कर्म में प्रदेश नंबर-1","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: देवेंद्र फडणवीस बोले- कांग्रेस कुर्सी और BJP देश के लिए कर रही राजनीति; दुष्कर्म में प्रदेश नंबर-1
Tue, 12 Sep 2023 09:27 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 12 Sep 2023 09:27 PM IST
सार
पाली में परिवर्तन संकल्प यात्रा की सभा को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि कांग्रेस कुर्सी के लिए राजनीति करती है, जबकि भाजपा देश के लिए राजनीति करती है।
विज्ञापन
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा की परिवर्तन संकलप यात्रा मंगलवार को पाली पहुंची। इस दौरान शहर के अहिंसा द्वार के पास सभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सीएम अशोक गहलोत पर जमकर हमला बोला।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि गहलोत ने राजस्थान को नंबर वन बना दिया है। नंबर वन की ये रैंकिंग भ्रष्टाचार, गैंगवार, दुष्कर्म, अनाचार और दुराचार में आई है। गहलोत सरकार के समय में प्रदेश में भ्रष्टाचार के मामले और महिलाओं पर अत्याचार की घटनाओं में भी बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
भाषण के दौरान देवेंद्र फडणवीस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि एक समय वह था, जब चीन ने हमारे देश में घुसकर हमारी जमीन पर कब्जा कर लिया था। एक समय आज का है, जब चीन और पाकिस्तान भारत की तरफ आंख उठाकर भी नहीं देख सकते हैं।
विज्ञापन
फडणवीस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में पूरा विश्व भारत की तारीफ कर रहा है। वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी विदेश जाकर भारत की निंदा करत हैं। राहुल गांधी ने हाल ही में विदेश में चीन की तारीफ की, जबकि भारत में दूरदर्शिता का अभाव बताते हुए कहा कि भारत इसीलिए तरक्की नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि पूरा देश नरेंद्र मोदी के पीछे है। मोदी 24 घंटे देश के लिए जीते हैं देश के लिए मरते हैं।
फडणवीस ने कहा कि भाजपा देश के लिए राजनीति करती है, जबकि कांग्रेस कुर्सी के लिए राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि जो लोग सनातन धर्म को मलेरिया, डेंगू और कोरोना बताकर समाप्त करने की बात करते हैं, कांग्रेस उनका भी सपोर्ट करती है। फडणवीस ने कहा कि हाल ही के दिनों में सनातन धर्म के खिलाफ आए बयानों की मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने निंदा क्यों नहीं की? उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के बयान की निंदा करनी चाहिए थे। लेकिन वे ऐसा इसलिए नहीं करेंगे, क्योंकि वो कुर्सी की राजनीति करते हैं।