फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   BJP National Minister Dr. Alka Gurjar gave advice to Priyanka Gandhi in Dausa

Dausa: प्रियंका को मंत्री अलका गुर्जर की सलाह; बोलीं- धौलपुर दूर नहीं है, मृतक छात्रा के घर मिलने जाना चाहिए

Sun, 10 Sep 2023 07:51 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 10 Sep 2023 07:51 AM IST
सार

अलका गुर्जर बोली मैं प्रियंका गांधी से कहना चाहूंगी कि धौलपुर दूर नहीं है और धौलपुर जाकर उन्हें उस छात्रा के घर जाना चाहिए और पीड़िता के  परिवार से मिल कर आना चाहिए।

विज्ञापन
BJP National Minister Dr. Alka Gurjar gave advice to Priyanka Gandhi in Dausa
भाजपा राष्ट्रीय मंत्री डॉ. अलका गुर्जर - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

भाजपा राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर ने राजस्थान दौरे पर आई कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी पर धौलपुर में कांग्रेस नेता की हत्या के मामले और धौलपुर में ही छात्रा से चार लड़कों की ओर से अपहरण और रेप करने की कोशिश के बाद सुसाइड के मामले को लेकर तंज कसा।

विज्ञापन


दौसा में अलका सिंह गुर्जर ने कहा प्रियंका गांधी राजस्थान में आई हैं। प्रियंका गांधी ने कहा था कि 'लकड़ी हूं, लड़ सकती हूं'। मैं उनसे कहना चाहूंगी कि धौलपुर दूर नहीं है, पूर्वी राजस्थान में भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा को अपार जन समर्थन मिल रहा है।
विज्ञापन


दौसा जिले में परिवर्तन संकल्प यात्रा ने महवा से बांदीकुई में प्रवेश किया। तो भाजपा नेता अलका सिंह ने कहा भारतीय जानता पार्टी कि परिवर्तन संकल्प यात्रा गांव-ढाणियों से होकर गुजर रही है। यात्रा का स्थानीय लोगों द्वारा ज़ोरदार स्वागत किया जा रहा है। समाज का हर वर्ग इस प्रदेश की नकारा सरकार के अत्याचारों से त्रस्त है। यह सरकार युवा विरोधी है, महिला विरोधी है, किसान विरोधी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. अलका गुर्जर में कहा कि गहलोत सरकार भ्रष्टाचार करने में व्यस्त है। प्रदेश में गुंडाराज इस कदर पनप रहा है कि धौलपुर में कांग्रेस नेता की खुलेआम गोली मारकर हत्या कर दी जाती है और उसी के 2 घंटे के बाद उसी इलाक़े में दुकान लूट ली जाती है। अपराधी क़ानून व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं। धौलपुर में ही छात्रा से चार लड़के अपहरण और रेप करने की कोशिश करते हैं और उससे आहत होकर छात्रा आत्महत्या कर लेती है। प्रियंका गांधी को वहां जाकर सुध लेने का समय नहीं है। 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' का नारा देने वाली इस मामले पर मौन क्यों हैं? यह सरकार पूर्णतः विफल सरकार है। मैं प्रियंका गांधी से कहना चाहूंगी कि धौलपुर दूर नहीं है और धौलपुर जाकर उन्हें उस छात्रा के घर जाना चाहिए और पीड़िता के  परिवार से मिल कर आना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed