फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   BJP MP Kirodilal Meena wrote a letter to CM Ashok Gehlot Demand to install statue of martyr Hemraj Meena

Rajasthan: BJP सांसद मीणा ने CM को लिखा पत्र, शहीद कैप्टन चौधरी की तर्ज पर शहीद मीणा की प्रतिमा लगवाने की मांग

Wed, 22 Mar 2023 03:54 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 22 Mar 2023 03:54 PM IST
सार

राजस्थान से बीजेपी के राज्यसभा सांसद डॉ किरोडी लाल मीणा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए शहीद हेमराज मीणा की प्रतिमा सांगोद के अदालत चौराहे पर लगाने की मांग रखी है।

विज्ञापन
BJP MP Kirodilal Meena wrote a letter to CM Ashok Gehlot Demand to install statue of martyr Hemraj Meena
भाजपा सांसद किरोड़ी लाल मीणा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को एक पत्र लिखकर कहा है कि शहीद हेमराज मीणा की अंत्येष्टि के समय सरकार के मंत्रियों ने शहीद के परिजनों को इसका आश्वासन दिया था। शहीद हेमराज की वीरांगना शुरू से ही सांगोद के अदालत चौराहे पर उनकी प्रतिमा लगाने की मांग करती आ रही हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


मूर्ति के लिए तय स्थल पर सत्ताधारी दल नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया अतिक्रमण 
सांसद डॉ किरोड़ीलाल मीणा ने लेटर में सीएम गहलोत का ध्यान आकर्षित करते हुए लिखा है कि पुलवामा के आतंकी हमले में ग्राम विनोदकलां (तहसील सांगोद) के हेमराज मीना शहीद हुए थे। शहीद की वीरांगना प्रारम्भ से ही सांगोद के अदालत चौराहे पर शहीद की प्रतिमा लगाये जाने की मांग कर रही है और अंत्येष्टि के समय सरकार के मंत्रियों ने इस जगह शहीद के नाम मूर्ति लगाये जाने का आश्वासन दिया था। जिसके आधार पर नगरपालिका सांगोद ने अदालत चौराहे पर मूर्ति लगाये जाने का सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास कर आवश्यक धन राशि स्वीकृत भी कर दी। लेकिन अभी तक वहां शहीद स्मारक के नाम चौराहे का नामकरण नहीं हुआ, ना ही मूर्ति लगी, बल्कि सत्ताधारी दल के कुछेक नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उस जगह पर अतिक्रमण कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने नहीं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और स्थानीय विधायक भरत सिंह ने लगवाई प्रतिमाएं
सांसद किरोड़ीलाल ने लिखा कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने खुद के खर्चे से अंत्येष्टि स्थल पर शहीद हेमराज मीणा की प्रतिमा स्थापित करवा दी और एक प्रतिमा स्थानीय विधायक भरतसिंह के द्वारा वीरांगना की इच्छा के विरूद्ध सांगोद कॉलेज के परिसर में लगा दी, यानि ये दोनों प्रतिमाएं सरकार के द्वारा नहीं लगाई गईं और अब वीरांगना अदालत चौराहे पर शहीद हेमराज मीना की मूर्ति लगाना चाहती है, तो आपका तर्क है कि एक शहीद की तीन अलग-अलग स्थानों पर मूर्ति नहीं लगा सकते। 

शहीद कैप्टन चंदर चौधरी की तीन प्रतिमाओं की तर्ज पर शहीद हेमराज मीणा की प्रतिमा लगवाएं

सांसद किरोड़ीलाल ने कहा- जबकि शहीद कैप्टन चन्दर चौधरी, गांव बिग्गा बास रामसरा तहसील श्री डूंगरगढ जिला बीकानेर की भी तीन स्थानों पर प्रतिमाएं लगाई गईं, जो निम्न प्रकार हैं-

1. शहीद कैप्टन चन्दर चौधरी के पैतृक गांव बिग्गाबास रामसरा तहसील, श्री डूंगरगढ जिला बीकानेर में एक शहीद स्मारक बनाया जिसका लोकार्पण आपके द्वारा दिनांक 20 मई 2003 को किया गया।

2. शहीद कैप्टन चन्दर चौधरी की दूसरी प्रतिमा बीकानेर शहर के हृदय स्थल म्यूजियम सर्किल पर स्थापित की गई। जिसका लोकार्पण 13 अगस्त 2008 को तत्कालीन मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे द्वारा किया गया।
3. इसी प्रकार से तीसरी प्रतिमा कैप्टन चन्दर चौधरी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिग्गाबास रामसरा तहसील श्री डूंगरगढ जिला बीकानेर में स्थापित की गई, जिसका लोकार्पण स्थानीय विधायक गिरधारीलाल और आईपीएस मदनलाल मेघवाल द्वारा 09 सितम्बर 2020 को किया गया। इसलिए निवेदन है कि शहीद कैप्टन चन्दर चौधरी की तर्ज पर शहीद हेमराम मीना की प्रतिमा अदालत चौराहा सांगोद (जिला कोटा) पर लगवाए जाने की स्वीकृति दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed