{"_id":"63da8cc67908a415bf53fd1b","slug":"bjp-mission-2023-vijay-sankalp-rajasthan-bjp-president-satish-poonia-in-chennai-on-2-and-3-february-2023-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: भाजपा का मिशन 2023 विजय संकल्प, दो दिन चेन्नई में रहेंगे पूनिया, प्रवासियों से करेंगे संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: भाजपा का मिशन 2023 विजय संकल्प, दो दिन चेन्नई में रहेंगे पूनिया, प्रवासियों से करेंगे संवाद
Wed, 01 Feb 2023 09:31 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 01 Feb 2023 09:31 PM IST
सार
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया 2 और 3 फरवरी को चेन्नई प्रवास पर रहेंगे। जहां भाजपा राजस्थान के मिशन 2023 विजय संकल्प को लेकर प्रवासी राजस्थानियों से संवाद करेंगे।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया।
- फोटो : अमर उजाला
-
- 2
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान बीजेपी ने इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से तैयारियां तेज कर दी हैं। बड़ी संख्या में प्रवासी राजस्थानी देश के अलग-अलग राज्यों में रहते हैं। खासकर दक्षिण भारतीय राज्य में इनकी तादाद लाखों में है। जहां नौकरी-धंधे, व्यापार और एजुकेशन के लिए बड़ी संख्या में लोग बसे हुए हैं। बहुत से लोगों ने अपने घर भी वहां बना लिए हैं।
विज्ञापन
मारवाड़ी बाजार में अच्छी पोजीशन में हैं। राजस्थान में उनके काफी परिजन रहते हैं और लगातार ऐसे प्रवासियों का राजस्थान आना-जाना लगा रहता है। ऐसे ही प्रवासी राजस्थानी लोगों से संपर्क कर उन्हें प्रदेश में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में वोट के लिए आमंत्रित करने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने अभी से तैयारी बैठकें शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
चेन्नई में 2 फरवरी को प्रवासी राजस्थानियों से संवाद
सतीश पूनियां 2 फरवरी की शाम 4.15 बजे तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई पहुंचेंगे। शाम को 5.30 बजे चेन्नई के रिजेंटा सेंन्ट्रल डेकन होटल में प्रवासी राजस्थानियों से संवाद करेंगे और रात को 9 बजे शक्तिवेल नगर, पुझल में श्री नीलकंड महादेव मंदिर में भजन संध्या कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विज्ञापन
आदिदेवों की मूर्तियों के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल होंगे
3 फरवरी को सुबह 10 बजे पूनिया शक्तिवेल नगर, पुझल स्थित श्री नीलकंड महादेव मंदिर में वीर तेजाजी महाराज और आदिदेवों की मूर्तियों के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल होंगे। सतीश पूनिया प्रवासी राजस्थानी परिवार से संवाद करेंगे और संगठनात्मक मुद्दों पर स्थानीय बीजेपी नेताओं से चर्चा करेंगे। इसके बाद उनका वापस जयपुर लौटने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।