फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   BJP mass protest in Sawai Madhopur on May 4 said- Rally is against Jungle Raj and misrule of Congress

News: चार मई को सवाई माधोपुर में BJP का जन आक्रोश महा घेराव, कहा- कांग्रेस के जंगलराज और कुशासन के खिलाफ रैली

Tue, 02 May 2023 10:55 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 02 May 2023 10:55 PM IST
सार

कार्यक्रम संयोजक आशा मीणा ने बताया कि भाजपा के जनाक्रोश महा घेराव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी और अध्यक्ष नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ होंगे। आशा मीणा ने बताया कि जनाक्रोश महाघेराव कार्यक्रम के तहत 4 मई को सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट के समक्ष अंबेडकर सर्किल पर विशाल जनसभा होगी।

विज्ञापन
BJP mass protest in Sawai Madhopur on May 4 said- Rally is against Jungle Raj and misrule of Congress
भाजपा नेता। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भाजपा सवाई माधोपुर में राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ 4 मई को जन आक्रोश महा घेराव रैली का आयोजन करेगी। मंगलवार को बीजेपी पदाधिकारियों ने रणथंभौर रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर मीडिया से चर्चा की।

विज्ञापन

10 हजार भाजपा कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे
सवाई माधोपुर में बीजेपी जन आक्रोश महा घेराव कार्यक्रम संयोजक और भाजपा कार्यसमिति सदस्य आशा मीणा ,भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र गोठवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील दीक्षित, पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने बताया कि सवाई माधोपुर में 4 मई को भाजपा प्रदेश की कांग्रेस सरकार के कुशासन, जंगलराज और भ्रष्टाचार के खिलाफ जनाक्रोश महा घेराव किया जाएगा। इस दौरान करीब 10 हजार भाजपा कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे और प्रदेश सरकार के खिलाफ राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन देंगे।

विज्ञापन

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी और नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ होंगे शामिल
कार्यक्रम संयोजक आशा मीणा ने बताया कि भाजपा के जनाक्रोश महा घेराव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी और अध्यक्ष नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ होंगे। आशा मीणा ने बताया कि जनाक्रोश महाघेराव कार्यक्रम के तहत 4 मई को सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट के समक्ष अंबेडकर सर्किल पर विशाल जनसभा होगी और फिर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष के नेतृत्व में करीब 10 हजार भाजपा कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट कूच कर महा घेराव कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौपेंगे। इसके लिए भाजपा ने अपनी तैयारियां पूरा कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed