{"_id":"6395de8e23087a17b33428dd","slug":"bjp-leader-jai-ahuja-attacked-gehlot-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: अपराधी एक होता है और सजा पूरे समाज को मिलती है, जन आक्रोश यात्रा में बोले भाजपा नेता आहूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: अपराधी एक होता है और सजा पूरे समाज को मिलती है, जन आक्रोश यात्रा में बोले भाजपा नेता आहूजा
Sun, 11 Dec 2022 07:13 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 11 Dec 2022 07:13 PM IST
सार
आहूजा ने कहा कि क्यों किसी भी मुस्लिम का बेटा-बेटी आईएएस, डॉक्टर, इंजीनियर, लेक्चरर नहीं बन सकता, क्योंकि वोट कि राजनीति के चलते सिर्फ नफरत करो और करवाई जाती है।
विज्ञापन
भाजपा नेता जय आहूजा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भाजपा नेता जय आहूजा ने रामगढ़ में आयोजित जन आक्रोश यात्रा की सभा में प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार और स्थानीय विधायक शाफीया जुबेर मेव समाज की बदहाली के लिए जिम्मेदार है। जय आहूजा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कभी भी किसी भी योजना के फायदा देते हुए यह नहीं देखा कि कौन किस जाती का है। हर समाज, हर वर्ग के लोगों को उन्होंने समान फायदा दिया है, लेकिन राज्य सरकार और विधायक शाफीया जुबेर ने सिर्फ वोट बैंक की राजनीति के लिए पूरे मेव समाज को पीछे धकेल दिया है।
विज्ञापन
आहूजा ने कहा कि क्यों किसी भी मुस्लिम का बेटा-बेटी आईएएस, डॉक्टर, इंजीनियर, लेक्चरर नहीं बन सकता, क्योंकि वोट कि राजनीति के चलते सिर्फ नफरत करो और करवाई जाती है। अगर, कोई भी मेव समाज का बच्चा आगे बढ़ने का इच्छुक है तो उसे भी मौका मिलना चाहिए, लेकिन अगर कोई अपराध की राह पर चलता है तो उसे दंड भी मिलना चाहिए।
विज्ञापन
मेव समाज कभी नहीं चाहता कि उनके बच्चे अपराधी बने, लेकिन उन्हें हमेशा दबा कर रखा गया है। अपने वोट बैंक के लिए उनका इस्तेमाल किया गया है, जिसका परिणाम है कि एक गलती पर पूरा समाज बदनाम होता है। इस बदनामी का फायदा वोट बैंक की राजनीति करने वाले उठाते है।
विज्ञापन
इसलिए सभी को समझदारी के साथ काम करते हुए अपने और अपनों के विकास के लिए आगे आना चाहिए, जिससे पूरे इलाके का विकास हो। पूरे इलाके के नाम पर जो बदनामी पोती जा रही है उसको मिटाने का समय आ चुका है। क्या राम रथ पर पत्थर फेंक कर समाज का भला हो रहा है, नहीं हो रहा है, सिर्फ दोनों वर्गों में हिंसा-घृणा का ही भाव पैदा होता है और लोग इसका राजनीतिक फायदा उठाते हैं।