{"_id":"63dbf1436bf1c478d441941b","slug":"bjp-leader-gulabchand-kataria-praise-for-ex-cm-vasundhara-raje-in-rajasthan-assembly-2023-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: नेता प्रतिपक्ष कटारिया ने विधानसभा में की वसुंधरा राजे की तारीफ, बोले- अच्छे काम पर ताली बजाऊंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: नेता प्रतिपक्ष कटारिया ने विधानसभा में की वसुंधरा राजे की तारीफ, बोले- अच्छे काम पर ताली बजाऊंगा
Thu, 02 Feb 2023 10:52 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 02 Feb 2023 10:52 PM IST
सार
राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस के दौरान नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की तारीफ की जिससे दोनों पक्षों में सन्नाटा छा गया। कटारिया ने कहा कि जो सही है उसकी तारीफ करूंगा और ताली भी बजाऊंगा।
विज्ञापन
गुलाबचंद कटारिया और वसुंधरा राजे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान की राजनीति में एक बार फिर पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का कद उभरता हुआ नजर आ रहा है। गुरुवार को विधानसभा में भी इसका नजारा देखने को मिला। राज्यपाल कलराज मिश्र के अभिभाषण पर बहस के दौरान नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने वसुंधरा राजे की जमकर तारीफ की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना को लेकर कटारिया ने कहा कि हिंदुस्तान में कहीं भी योजना शुरू नहीं हुई थी, तब वसुंधरा राजे ने 13 दिसंबर 2015 को भामाशाह योजना को राजस्थान में लागू किया था। कांग्रेस सरकार ने इसका नाम बदलकर इसे चिरंजीवी योजना कर दिया, क्योंकि आप को नाम से चिड़ है।
विज्ञापन
सदन में पूर्व सीएम राजे की तारीफ के दौरान सवाल उठाया गया तो कटारिया ने टेबल थोक कर कहा कि जो अच्छा काम हुआ है उसकी तारीफ करूंगा और ताली भी बजाऊंगा। कटारिया ने कहा कि कांग्रेस सरकार में योजना 2020 में शुरू हुई है जबकि वसुंधरा राजे ने इसे 2015 में ही लागू कर दी थी।
विज्ञापन
राजनीतिक जानकारों का कहना है कि हाल ही में हुए घटनाक्रम को देखते हुए लग रहा है कि भाजपा प्रदेश में एकजुट होने का संदेश दे रही है। हाल ही में वसुंधरा राजे ने पेपर लीक की सीबीआई जांच की मांग को लेकर धरने पर बैठे सांसद किरोड़ी लाल मीणा के साथ होने की बात कही थी।
हाल ही में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के दौरान भाजपा प्रदेश कार्यालय के बाहर एक पोस्टर लगाया गया था। जिसमें वसुंधरा राजे की तस्वीर भी है। इसके अलावा पोस्टर में पीएम नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया और सतीश पूनिया की फोटो भी लगी हुई है।