फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   BJP is confident that it will win elections through religious polarization says cm Ashok Gehlot

Rajasthan: मुख्यमंत्री गहलोत बोले- महंगाई कितनी भी बढ़ जाए, भाजपा को धार्मिक ध्रुवीकरण से चुनाव जीतने का भरोसा  

Thu, 07 Apr 2022 03:30 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 07 Apr 2022 03:30 PM IST
सार

उन्होंने कहा कि 30 साल से गांधी-नेहरू परिवार का कोई व्यक्ति किसी भी संवैधानिक प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और मंत्री पद पर नहीं रहा। सोनिया गांधी ने 2004 में प्रधानमंत्री पद का भी त्याग कर दिया था।

विज्ञापन
BJP is confident that it will win elections through religious polarization says cm Ashok Gehlot
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा पर बोला हमला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को एक बार फिर भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा को भरोसा हो गया है कि कितनी भी महंगाई बढ़ जाए पर वह धार्मिक ध्रुवीकरण से चुनाव जीत लेगी। उन्होंने कहा कि आप आप सब तैयारी कर लें, 2023 में प्रदेश के विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को करारा जवाब देकर राजस्थान से सूपड़ा साफ कर देना है।

विज्ञापन


सीएम गहलोत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि हर हिंदुस्तानी के दिल में देशभक्ति है। नेहरू-गांधी परिवार के प्रति देशवासियों का विश्वास भी देशभक्ति के लिए किए गए त्याग के कारण ही मिला है। इतिहास गवाह है कि देश की आजादी के लिए पंडित जवाहरलाल नेहरू 10 साल से अधिक समय तक जेलों में बंद रहे। इंदिरा गांधी युवावस्था में आजादी की लड़ाई में जेल गईं। इंदिरा और राजीव जी ने देश के लिए अपनी शहादत दे दी। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 30 साल से गांधी-नेहरू परिवार का कोई व्यक्ति किसी भी संवैधानिक (प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री/मंत्री) पद पर नहीं रहा। सोनिया गांधी ने 2004 में प्रधानमंत्री पद का भी त्याग कर दिया था। कांग्रेस पार्टी गांधी-नेहरू परिवार के नेतृत्व में विश्वास करती है। प्रधानमंत्री इस पर कटाक्ष करें तो यह पद की गरिमा के खिलाफ है। सीएम ने कहा कि पीएम मोदी नेहरू जी का अपमान करने का प्रयास हैं, लेकिन वह देश के पूर्व प्रधानमंत्रियों द्वारा किए गए योगदान और उनकी शहादत पर एक शब्द भी नहीं बोलते, यह पूरा देश जानता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed