फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   BJP Inquiry Committee submitted report of Bharatpur Saint self-immolation case

Rajasthan: संत के आत्मदाह मामले की भाजपा ने सौंपी रिपोर्ट, नड्डा बोले- राजस्थान में अनकंट्रोल माइनिंग माफिया

Thu, 28 Jul 2022 08:08 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Thu, 28 Jul 2022 08:08 AM IST
सार

भाजपा की फैक्ट फाइंडिंग टीम ने भरतपुर में संत के आत्मदाह मामले की जांच रिपोर्ट जेपी नड्डा को सौंप दिया है। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस नेताओं पर अवैध खनन में मिलीभगत का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
BJP Inquiry Committee submitted report of Bharatpur Saint self-immolation case
नड्डा को रिपोर्ट सौंपते भाजपा नेता - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजस्थान में अवैध खनन के विरोध में संत विजय दास आत्मदाह के मामले में भाजपा ने उच्चस्तरीय समिति गठित की थी। समिति ने अपनी रिपोर्ट पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा को दिल्ली में सौंप दी। इसके साथ ही पार्टी ने मामले की सीबीआई जांच करवाने की मांग की है।

विज्ञापन


इस मामले को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट कर कहा कि राजस्थान में साधु विजयदास के आत्मदाह और बड़े स्तर पर अवैध माइनिंग की जांच के लिए गठित भाजपा की फैक्ट फाइंडिंग टीम की रिपोर्ट मिल गई है। यह रिपोर्ट राजस्थान में निराशाजनक रवैये और कंट्रोल से बाहर हो चुके माइनिंग माफिया राज को उजागर करती है। 

विज्ञापन


नड्डा को रिपोर्ट सौंपने के बाद कमेटी मेम्बर्स ने प्रेसवार्ता की। भाजपा राजस्थान प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि हम लोग भरतपुर के आदिबद्री मंदिर और मथुरा के मान मंदिर दर्शन करके आए हैं। कई साधु-संतों से मिले। उन्होंने मुख्यमंत्री और गृहमंत्री को भी पत्र भेजा है। उन्होंने बहुत सारे पत्र भेजे हैं। यह पूरा अवैध खनन राजस्थान सरकार के संरक्षण में हो रहा था। माफियाओं की खुली लूट थी। राजस्थान सरकार के मंत्री की इसमें डायरेक्ट मिलीभगत है। अधिकारियों की मिलीभगत है। इसलिए मांग रखी है, इसकी जांच सीबीआई से होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन



बता दें कि भरतपुर के पसोपा इलाके में चल रहे अवैध खनन को लेकर संत विजयदास ने आत्मदाह कर लिया था। 22 जुलाई की देर रात तीन बजे उन्होंने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में अंतिम सांस ली। जिसके बाद भाजपा ने हाई लेवल कमिटी गठित कर दी। वहीं इसको लेकर भाजपा लगातार गहलोत सरकार को घेरने में लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed