फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   BJP has got used to ruling in arrogance says Sachin Pilot 

सचिन पायलट बोले: भाजपा को अहंकार में शासन करने की आदत पड़ी, जजों की राजनीतिक नियुक्तियां करने वाली यह पहली सरकार

Thu, 07 Apr 2022 05:46 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 07 Apr 2022 05:46 PM IST
सार

सचिन पायलट ने कहा कि भाजपा को लगता है कि चुनाव में 80 बनाम 20 की बात करेंगे। जाति और धर्म के नाम पर लोगाें को भड़काएंगे और भावनाएं पैदा कर वोट ले लेंगे।

विज्ञापन
BJP has got used to ruling in arrogance says Sachin Pilot 
केंद्र सरकार के खिलाफ हुए धरना प्रदर्शन को सचिन पायलट ने किया संबोधित। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने जयपुर में केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। देश में बढ़ती महंगाई सहित अन्य मुद्दों को लेकर उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पायलट ने कहा कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दाम लगातार बढ़ाए जा रहे हैं। केंद्र सरकार को अहंकार और घमंड में शासन करने की आदत हो गई है।  

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की आर्थिक नीति देश को खोखला कर रही है। संपत्तियों को बेचकर सीमित लोगों तक पैसा पहुंचाया जा रहा है। कोरोना काल में सभी देशों की सरकारों ने लोगों को पैसे दिए, लेकिन केंद्र सरकार ने ऐसा कुछ नहीं किया।
विज्ञापन


ऐसा होता तो जनता को मदद मिल सकती थी। पायलट ने कहा कि वितमंत्री निर्मला सीतारमण ने 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज की घोषणा की थी, लेकिन वो पैसा कहां गया किसी को नहीं पता है। यह पहली सरकार है जिसने सुप्रीम कोर्ट के जजों को राजनीतिक नियुक्तियां दी है। हमें मिलकर इस सरकार से लड़ना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिन पायलट ने कहा कि भाजपा को लगता है कि चुनाव में 80 बनाम 20 की बात करेंगे। जाति और धर्म के नाम पर लोगाें को भड़काएंगे और भावनाएं पैदा कर वोट ले लेंगे। लोगों को भाजपा की रणनीति समझनी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed