{"_id":"6584099863c0182c7608efb3","slug":"bike-riding-miscreants-snatched-mobile-phone-and-cash-from-young-man-in-dausa-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dausa News: युवक से मोबाइल और नकदी छीनकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश, एक संदिग्ध हिरासत में, पूछताछ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa News: युवक से मोबाइल और नकदी छीनकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश, एक संदिग्ध हिरासत में, पूछताछ जारी
Thu, 21 Dec 2023 03:17 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 21 Dec 2023 03:17 PM IST
सार
Dausa News: लूट की वारदात को लेकर पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया गया है। घटना के संबंध में उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस से बचकर खेत में छिपे बदमाश।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दौसा जिले के सिकराय क्षेत्र के मानपुर थाना इलाके में बुधवार रात बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक का मोबाइल छीन लिया। वारदात जयपुर आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग 21 हुई। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। मानपुर पुलिस ने उनका पीछा किया, लेकिन वे गनीपुर गांव में खेतों में छिप गए। उनकी तलाश के लिए पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया ।
विज्ञापन
मानपुर थाना अधिकारी श्रीकृष्णा मीणा ने बताया कि बुधवार रात 12:30 से 1:00 बजे के बीच मानपुर चौराहा सहायक बिजली अभियंता कार्यालय के पास दो बाइक पर 7 बदमाश बैठे थे। इन बदमाशों ने पीड़ित अशोक मीणा से मोबाइल और 400 रुपये छीनकर फरार हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर मानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश शुरू की। इस दौरान कालवान सीकरी के पास बाइक पर जा रहे तीन संदिग्धों का पीछा किया गया, लेकिन दो युवक अंधेरे का फायदा उठाकर खेतों में छिप गए। इस दौरान एक पकड़ में आए एक युवक को हिरासत में लिया गया है। घटना के संबंध में उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन