फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bike rider dies due to collision with unknown vehicle in Dholpur Baseri

Dholpur: बसेड़ी में अज्ञात वाहन ने दो बाइकों को मारी टक्कर, एक की मौत, दो गंभीर घायल, जारगा गांव के पास हादसा

Mon, 18 Sep 2023 09:33 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 18 Sep 2023 09:33 PM IST
सार

पोखरपुर गांव निवासी 23 वर्षीय राजवीर सोमवार को गांव से बसेड़ी कस्बे में घरेलू सामान की खरीदारी करने बाइक से जा रहा था। तभी ये हादसा हो गया।

विज्ञापन
Bike rider dies due to collision with unknown vehicle in Dholpur Baseri
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसेड़ी। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

धौलपुर बसेड़ी थाना इलाके के जारगा गांव के पास सोमवार को अज्ञात वाहन ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं, दो गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतक के शव का परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करा कर शव को अंतिम संस्कार के लिए सुपुर्द कर दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पोखरपुर गांव निवासी 23 वर्षीय राजवीर पुत्र सोबरन सिंह गुर्जर सोमवार को गांव से बसेड़ी कस्बे में घरेलू सामान की खरीदारी करने बाइक से जा रहा था। बाइक सवार जैसे ही जारगा गांव के पास पहुंचा तो सामने की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे अज्ञात वाहन ने दो बाइकों को चपेट में ले लिया। दुर्घटना को अंजाम देकर अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। 
विज्ञापन


घटना से मौके पर चीख पुकार मच गई। दुर्घटना को देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने घटना की सूचना बसेड़ी थाना पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर दोनों घायलों को बसेड़ी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, युवक का शव मोर्चरी में रखवाया गया। दोनों भाइयों की नाजुक हालत होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल रेफर किया है। पुलिस ने मृतक राजवीर के शव का परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बसेड़ी थाना प्रभारी रमेश चंद्र ने बताया अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक राजवीर की मौत हो गई है। दुर्घटना में दो युवक घायल हुए हैं। घायलों का जिला अस्पताल की इमरजेंसी में उपचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया लाश का पंचनामा कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। दुर्घटना को अंजाम देकर वाहन चालक फरार हो चुका है। बसेड़ी से जगनेर जाने वाले सड़क मार्ग के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। उन्होंने बताया आरोपी को शीघ्र चिन्हित कर गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed