फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Swami Avimukteshwarananda Says No political party can take credit for Ram temple cow slaughter should banned

Swami Avimukteshwarananda: 'कोई भी राजनीतिक दल राम मंदिर का श्रेय नहीं ले सकता, गो हत्या पर पूरी तरह रोक लगे'

Wed, 12 Jun 2024 07:39 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 12 Jun 2024 07:39 PM IST
सार

Swami Avimukteshwarananda Statement: 'कोई भी राजनीतिक दल राम मंदिर का श्रेय नहीं ले सकता, गो हत्या पर पूर्ण रोक लगने पर ही भारत हिंदू राष्ट्र बनेगा।'

विज्ञापन
Swami Avimukteshwarananda Says No political party can take credit for Ram temple cow slaughter should banned
अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के बीकानेर जिले में जगदगुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने अयोध्या में राम मंदिर के नाम पर की जा रही राजनीति को गलत बताया है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अभी तक मंदिर का काम पूरा नहीं किया गया, यह एक राजनीतिक पार्टी ने अधूरे मंदिर में प्रतिष्ठा करने का काम किया है। जबकि प्राण प्रतिष्ठा मंदिर पूरा होने के बाद ही होती है।

विज्ञापन


बीकानेर प्रवास के दौरान उन्होंने कहा है कि अयोध्या में अभी राम मंदिर का निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है, अभी इसमें ढाई से तीन साल और लगेंगे निर्माण कार्य पूरा होने के बाद मंदिर के गुंबद बनेगा और उसे पर ध्वज भी चढ़ाई जाएगी। यह काम पूर्ण होने के बाद मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्य भी किया जाएगा, अभी जो प्राण प्रतिष्ठा की गई है एक राजनीतिक दल द्वारा की गई है। अभी मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है, यह अभी अधूरा है।
विज्ञापन


बीकानेर के जंगलेश्वर महादेव मंदिर में प्रेसवार्ता में उन्होंने यह भी कहा कि जो राजनीतिक पार्टी को हत्या बंद करने और गो माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने का शपथ पत्र देगी, हम उन्हीं को वोट देंगे। इसके लिए पूरे देश भर में अभियान चलाया जा रहा है कि जो शपथ पत्र नहीं देगी, उन्हें समर्थन नहीं दिया जाएगा। जगतगुरु ने कहा कि गो माता को राष्ट्रमाता का दर्जा मिलना जरूरी है और इसको कम से कम गाय को पशु तो नहीं माना जाना चाहिए। पशु की सूची से गाय को हटाने से ही आगे का काम प्रशस्त होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed